





बयूरो: भारतीय जनता पार्टी के नेता ने दिलेरी दिखाते हुए एक्सप्रेसवे पर अपनी महिला मित्र संग गाड़ी से बाहर खड़े होकर शारीरिक संबंध बनाएं हैं। जानकारी अनुसार मध्य प्रदेश के मंदौर में भाजपा नेता मनोहर धाकड़ गाड़ी में महिला के साथ आपत्तिजनक हालत में दिखाई दिए। उनकी यह वीडियो सोशल मीडिया पर काफी ज्यादा वायरल हो रही है। वीडियो सामने आने के बाद पुलिस ने मनोहर धाकड़ के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है। पुलिस उनसे संपर्क करने की कोशिश कर रही है। पर उनका फोन बंद आ रहा है।
बताया जा रहा है कि वीडियो 13 मई की रात्रि में दिल्ली-मुंबई एक्सप्रेस वे का है। जिसमें वह बलेनो (मारुती नेक्सा) कार में महिला के साथ आपत्तिजनक हालत में दिखाई दे रहे हैं। बुधवार से ही उनका वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रही है। वीडियो काफी आपत्तिजनक है और यह एक्सप्रेव पर लगे सीसीटीवी कैमरे में रिकॉर्ड हो गई है।
इस मामले पर संबंधित पुलिस अधिकारी का कहना है कि सोशल मीडिया पर एक वीडियो वायरल हो रहा है। जो दिल्ली-मुंबई एक्सप्रेव का है। किसी भी सार्वजनिक जगह पर इस तरह का कृत्य करना निंदनीय है। मामले की जांच की जा रही है और जिसके बाद कार्रवाई की जाएगी।