Home Punjab जालंधर में 24, 25 व 27 मई को बारिश का अलर्ट जारी,...

जालंधर में 24, 25 व 27 मई को बारिश का अलर्ट जारी, पढ़ें किस दिन पंजाब के किस जिले में बरसेंगे बादल

बयूरो: पंजाब में एक बार फिर मौसम करवट लेगा, जिससे लोगो को कुछ राहत मिलेगी। मौसम विभाग ने 27 मई तक के लिए बड़ी अपडेट जारी की है। इसके तहत पंजाब के कई जिलों में भारी बारिश की संभावना जताई जा रही है। इस बीच, मौसम विभाग ने लोगों को सतर्क रहने की सलाह दी है। जानकारी के अनुसार पंजाब के जालंधर सहित अमृतसर, गुरदासपुर, पठानकोट, तरनतारन, होशियारपुर, मोहाली, नवांशहर, कपूरथला, रूपनगर में तेज हवाओं और गरज के साथ बारिश होने की संभावना है। वहीं कई जिलों में लू का अलर्ट भी जारी किया गया है। इसके अलावा फिरोजपुर, फाजिल्का, फरीदकोट, मुक्तसर, बठिंडा और मानसा में ऑरेंज अलर्ट जारी किया गया है तो मोगा, बरनाला और संगरूर में गर्मी और तेज धूप का कहर जारी रह सकता है।

23 मई को पठानकोट, गुरदासपुर, होशियारपुर, नवांशहर, रूपनगर, मोहाली, फाजिल्का, मुक्तसर साहिब, बठिंडा और मानसा में बारिश का येलो अलर्ट जारी किया गया है। 24 मई को जालंधर सहित पठानकोट, होशियारपुर, नवांशहर, रूपनगर, मोहाली, फतेहगढ़ साहिब, लुधियाना, कपूरथला, अमृतसर, तरनतारन, फाजिल्का, मुक्तसर साहिब, बठिंडा, मानसा, मोगा, फिरोजपुर, फरीदकोट, बरनाला, पटियाला और संगरूर में बारिश की चेतावनी जारी की गई है।

25 मई को भी जालंधर सहित पठानकोट, गुरदासपुर, होशियारपुर, अमृतसर, तरनतारन, नवांशहर, रूपनगर, मोहाली, फतेहगढ़ साहिब, लुधियाना, कपूरथला, फाजिल्का, मुक्तसर साहिब, बठिंडा, मनसा, मोगा, फिरोजपुर, फरीदकोट, बरनाला, पटियाला और संगरूर में बारिश की चेतावनी जारी की गई है। 26 मई को पठानकोट, गुरदासपुर, होशियारपुर, नवांशहर, मोहाली, अमृतसर जैसे कुछ जिलों में बारिश की संभावना। 27 मई को जालंधर सहित पठानकोट, गुरदासपुर, होशियारपुर, नवांशहर, रूपनगर, मोहाली, अमृतसर, कपूरथला, लुधियाना, तरनतारन, मोगा, फतेहगढ़ साहिब, पटियाला, बरनाला, संगरूर, मानसा में बारिश का येलो अलर्ट जारी किया गया है। बता दें कि हाल ही में पहाड़ी इलाकों में हुई बारिश और ओलावृष्टि के कारण तापमान में मामूली गिरावट दर्ज की गई है और शाम को ठंडी हवाएं चलने से लोगों को गर्मी से कुछ राहत मिली है। पिछले 24 घंटों में राज्य में औसत तापमान 4.6 डिग्री गिर गया है। हालांकि, बठिंडा और अबोहर में अधिकतम तापमान 42.5 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।