ब्यूरो: पंजाब सरकार की ओर से नशे के खिलाफ चलाए गए अभियान के तहत लगातार तस्करों के खिलाफ कार्रवाई की जा रही है। लेकिन उसके बावजूद कुछ लोग सरेआम नशा बेच रहे है। ऐसा ही एक वीडियो करतापुर के गांव नाहरपुर से सामने आया है, जिसकी वीडियो काफी वायरल हो रही है। वायरल वीडियो में महिला द्वारा सरेआम नशा कांटे (तोलने वाली मशीन) पर तौलकर बेचा जा रहा है। बताया जा रहा है कि महिला गांव की सरपंच की बेटी है और महिला का नाम परमजीत कौर पम्मी है।
इस मामले को लेकर जालंधर देहात पुलिस ने वायरल वीडियो पर एक्शन लेते हुए महिला को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस ने महिला के खिलाफ एफआईआर भी दर्ज कर ली है। पुलिस ने करतापुर थाने में महिला के खिलाफ 20/5/25 यू / एस 21/61/85 एनडीपीएस एक्ट के तहत मामला दर्ज किया है। इस वीडियो के वायरल होने के कुछ घंटों बाद ही पुलिस ने एक्शन लेते हुए महिला के खिलाफ कार्रवाई की है। गौरतलब है कि वीडियो पुरानी बताई जा रही है लेकिन पुलिस ने गिरफ्तारी के वक्त महिला से हीरोइन बरामद की है।