













विवरण सांझा करते हुए, सीपी जालंधर ने कहा कि, सीआईए स्टाफ की एक टीम ने शिवम सोढ़ी उर्फ शिवा पुत्र वरिंदर सोढ़ी, निवासी हाउस नंबर 54, सिमरन एन्क्लेव, नजदीक लंबा पिंड चौक, पी.एस. रामामंडी, जालंधर को गिरफ्तार किया और उसके पास से 5 किलो हेरोइन और 22,000 रुपये ड्रग मनी बरामद की। आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई करते हुए पुलिस स्टेशन डिवीजन नंबर 8, जालंधर में धारा 21सी-27ए-61-85 एनडीपीएस एक्ट के तहत मामला नंबर 122 दिनांक 20.05.2025 दर्ज किया गया है।