Home Crime जालंधर: ‘चूड़े वाली लौंदी चिट्टा’! लोगों ने इलाके में नशा खरीदने पहुंची...

जालंधर: ‘चूड़े वाली लौंदी चिट्टा’! लोगों ने इलाके में नशा खरीदने पहुंची नवविवाहित युवती को पकड़ा, पढ़ें व देखें

बयूरो: जालंधर के गढ़ा इलाके में एक नवविवाहिता की पहचान कहे जाने वाले ‘चूड़ा’ पहने हुई युवती की चिट्टा खरीदने जैसी हरकत सामने आई है। दरअसल, उक्त युवती नशा लेने वहां रोजाना आती है, जिसे मोहल्ला वासियों ने पकड़ मौके पर पुलिस को बुला लिया। मौके पर मोहल्ला वासियों ने आरोप लगाया है कि उक्त युवती मोहल्ले के रहने वाले 1 व्यक्ति से नशा लेने आती है। पिछले काफी दिनों से मोहल्ला वासी उक्त युवकी और व्यक्ति के खिलाफ ट्रैप लगाया हुआ था। गत सोमवार देर रात युवती और उक्त व्यक्ति को मोहल्ला वासियों ने पकड़ लिया और पुलिस के हवाले कर दिया। इससे पहले रविवार रात मोहल्ले की पार्क के पास ही युवती को गलत काम करते हुए भी देखा गया था। उक्त युवती ने माना कि वह मोहल्ले में ही रहने वाले हैप्पी नामक व्यक्ति से नशा लेने के लिए आई थी। पुलिस जब हैप्पी के घर पहुंची तो उक्त आरोपी मौके से फरार हो चुका था। बता दें कि फिलहाल हैप्पी पुलिस की गिरफ्त से बाहर है। पुलिस जांच जारी है।