



बयूरो: जालंधर अधीन काला सिंघा रोड स्थित काशी नगर में एक खाली प्लॉट से बोरी में बंद लाश बरामद होने से इलाके में दहशत फैल गई है। सुचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची। जानकारी अनुसार खाली प्लॉट में पड़ी बोरी के बाहर खून के निशान साफ दिखाई दे रहे थे और उसे ऊपर से अच्छी तरह बांधा हुआ था। जिससे प्राथमिकी जांच अनुसार हत्या कर शव को बोरी में बांध कर फेंके जाने का संदेह जताया जा रहा है। खबर लिखे जाने तक फॉरेंसिक टीम को भी मौके पर बुलाया जा चुका है। फिलहाल शव की पहचान नहीं हो सकी है। पुलिस आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगालने में जुटी है। 
