Home Education PSEB 10 वी Result घोषित, लड़कियों ने मारी बाजी, पढ़ें व देखें

PSEB 10 वी Result घोषित, लड़कियों ने मारी बाजी, पढ़ें व देखें

बयूरो: पंजाब स्कूल शिक्षा बोर्ड सत्र 2024-25 के लिए 10वीं कक्षा का वार्षिक परिणाम आज घोषित हो गया है। इस बार पहले 3 स्थानों पर लड़कियों ने बाजी मारी है। पंजाब के जिला फरीदकोट की अक्षनूर कौर ने प्रथम स्थान हासिल किया है। वहीं रतिंदरदीप कौर (बरनाला) दूसरा स्थान जबकि अर्शदीप कौर (मलेरकोटला) तीसरे नंबर पर रही है। विद्यार्थी बोर्ड की ऑफिशियल वेबसाइट pseb.ac.in पर रिजल्ट चेक कर सकते है।

ऐसे Check करें Result
– सबसे पहले बोर्ड की ऑफिशियल वेबसाइट pseb.ac.in पर विजिट करें
– होमपेज पर नजर आ रहे रिजल्ट ऑप्शन पर Click करें
– इसके बाद Class 10 लिंक Select करें
– वहां मांगे गए लॉगिन क्रेडेंशियल्स एंटर करके सबमिट पर Click करें
– Result आपकी स्क्रीन पर दिख जाएगा जहां से आप उसे Download कर सकेंगे