ब्यूरो: गुजरात पुलिस ने जालंधर पुलिस की मदद से भार्गव कैंप क्षेत्र में छापामारी कर @Copyright मामले में नामजद एक आरोपी जिसे पाकिस्तानी जासूस बताया जा रहा है, को गिरफ्तार किया है। आरोपी की पहचान मोहम्मद मुर्तजा अली के रूप में हुई है। आरोपी के कब्जे से 4 मोबाइल और 3 सिम बरामद किए गए हैं। वह गांधी नगर में किराए पर रहता था। पता चला है कि जब भारत-पाकिस्तान में तनाव था तो आरोपी भारतीय न्यूज चैनल (जियो हॉटस्टार एप्प में चलने वाले न्यूज़ चैनल) के क्लिप बनाकर, पाकिस्तान की ISI को भारत के भीतर चल रहे हालातों की खबर देता था। इस जानकारी को देने के लिए अली ने पाकिस्तान से काफी पैसे भी मंगवाए। माना जा रहा है कि उसने और भी कई इनपुट पाकिस्तान से सांझे किए। गुजरात पुलिस की माने तो हाल ही में अली ने 25 मरले का प्लाट खरीदा था जिस पर डेढ़ करोड़ रुपए खर्च करके वह आलीशान घर बना रहा था। पुलिस ने उसका बैंक खाता खंगाला तो 1 माह में 40 लाख रुपए की ट्रांजेक्शन पाई गई। आरोपी मूल रूप से बिहार का रहने वाला है। जब-जब भी पाकिस्तान में भारत के न्यूज़ चैनल दिखाने बंद किए गए तो आरोपी अली उनके क्लिपिंग बनाकर एक एप्प के जरिए पाकिस्तान भेज दिया करता था। इस बारे थाना भार्गव कैंप प्रभारी हरदेव सिंह ने बताया कि यहाँ से आरोपी को आईटी एक्ट व कॉपीराइट मामले का हवाला देकर गांधी नगर CID ब्रांच द्वारा गिरफ्तार कर ले जाया गया है। जासूसी के आरोपों बारे गुजरात पुलिस ही स्पष्ट कर सकती है। फिलहाल आरोपी को गिरफ्तार करके गुजरात ले जाया जा चुका है।