Home Education PSEB 12वी Result घोषित, 500 में से 500 अंक हासिल कर इस...

PSEB 12वी Result घोषित, 500 में से 500 अंक हासिल कर इस जिले की छात्रा ने किया टॉप, पढ़ें व देखें

बयूरो: पंजाब स्कूल शिक्षा बोर्ड (PSEB) ने 12वीं कक्षा का रिजल्ट घोषित कर दिया है। पंजाब में 91 प्रतिशत छात्र पास हुए हैं। मोहाली से डा. अमरपाल सिंह चेयरमैन पीएसइबी ने प्रेस कॉन्फ्रैंस करके रिजल्ट घोषित किया है। पंजाब के बरनाला की हरसिरत कौर टॉपर रही जिसने 500/500 नंबर हासिल किए हैं।

पंजाब भर में 3 लाख से अधिक विद्यार्थियों ने परीक्षा दी थी। विद्यार्थियों को पंजाब स्कूल शिक्षा बोर्ड की वैबसाइट पर Login करना होगा, जहां उन्हें नतीजों का पता चल सकेगा।

ऐसे चैक करें Result

पंजाब बोर्ड की अधिकारिक वैबसाइट www.pseb.ac.in पर जाएं, 12वीं रिजल्ट लिंक पर Click करें। अब आपकी स्क्रीन पर एक नया पेज खुलेगा, जहां मांगी गई जानकारी दर्ज करके Submit करें। इसके बाद Students अपना Result Download कर सकते हैं।