Home Punjab जालंधर: अर्बन एस्टेट रेलवे फाटक खोलने को लेकर AAP की कैंट हलका...

जालंधर: अर्बन एस्टेट रेलवे फाटक खोलने को लेकर AAP की कैंट हलका इंचार्ज राजविंदर थियाडा ने दिया आश्वासन, पढ़ें व देखें

ब्यूरो: आज अर्बन एस्टेट फेस 2 के बंद पड़े रेलवे फाटक की समस्या को देखते हुए आम आदमी पार्टी की जालंधर कैंट से हलका इंचार्ज राजविंदर कौर थियाडा ने मौके का दौरा कर प्रदर्शन कर रहे लोगों को आश्वासन दिया इसे जल्द खोल दिया जाएगा। उन्होंने आगे कहा कि आगामी कल डीसी और कमिश्नर निगम से मीटिंग करेंगी और इस समस्या का जल्द ही समाधान किया जाएगा ताकि लोगों को हो रही परेशानी दूर हो सके। हलका कैंट के लोग उनका परिवार हैं और अगर उन्हें कोई परेशानी आती है तो वो समझेंगी कि यह समस्या उनकी है। वो हलके के लोगों के हर दुख-सुख में हमेशा उनके साथ खड़ी रहेंगी। इस अवसर पर मार्केट कमेटी के चेयरमैन सुभाष भगत, परनीत सिंह, रमेश महेन्द्रु व आसपास के लोग मौजूद रहे।