Home Education जालंधर: 98.8% हासिल करने वाली 10वी की छात्रा गुनताजबीर कौर बनना चाहती...

जालंधर: 98.8% हासिल करने वाली 10वी की छात्रा गुनताजबीर कौर बनना चाहती है IAS अधिकारी, पढ़ें व देखें

इस उपलब्धि से हमारा सीना चौड़ा हुआ, हम हमेशा उसको सपोर्ट करते रहेंगे : माँ डा. अमनप्रीत व पिता मनबीर चीमा

बयूरो: जालंधर के अर्बन एस्टेट स्तिथ MGN स्कूल की 10वी कक्षा की छात्रा गुनताजबीर कौर ने विभिन्न सब्जेक्ट जैसे अंग्रेजी व पंजाबी में 100, मैथमेटिक में 99, साइंस में 98 व सोशल स्टडी में 97 अंक हासिल करते हुए कुल 500 में से 494 अंक हासिल किए हैं। इस अनुसार उसके 98.8% अंक बनते हैं।

गुनताजबीर के अभिभावकों माँ डा. अमनप्रीत व मनबीर चीमा ने उसकी इस उयलब्धि पर खुशी व्यक्त करते हुए कहा कि उनका सीना चौड़ा हो गया है। उन्होंने कहा कि वह हमेशा से बेटी को सपोर्ट करते आए हैं और आगे भविष्य में भी करते रहेंगे। उन्होंने कहा कि वह बेटी जो बनना चाहती है, उसमें जो बन सकेगा, करेंगे।

इस बारे बातचीत करते हुए गुनताजबीर कौर ने कहा कि वह पढ़ाई को लेकर शुरु से ही बहुत उत्साहित है। वह पूरे दिन में करीब 10 से 12 घंटे पढ़ाई करती रही है। उसने कहा कि वह भविष्य में IAS अधिकारी बनना चाहती है और देश की सेवा करना चाहती है। गुनताजबीर कौर को गोलमाल न्यूज़ शुभकामनाएं देता है और उज्ज्वल भविष्य की कामना करता है।