



बयूरो: कनाडा में भारतीय मूल की 21 वर्षीय भारतीय छात्रा की गोली मारकर हत्या कर दी गई, जिससे उसके परिवार व रिश्तेदारों में शोक की लहर दौड़ गई है। छात्रा की पहचान हरसिमरत रंधावा के रूप में की गई है, जो कि कैनेडा के हैमिल्टन के एक कॉलेज में पढ़ाई कर रही थी। यह घटना उस समय हुई जब हरसिमरत एक बस स्टॉप पर बस का इंतजार कर रही थी। एक अज्ञात कार सवार ने उस पर गोलीबारी की, जिससे उसकी मौत हो गई।