बयूरो (गोलमाल न्यूज़) : जालंधर से संबंधित प्रख्यात होटेलियर व NRI कारोबारी कमलजीत सिंह हेयर को भारतीय जनता पार्टी ने बड़ी जिम्मेवारी दी है। जारी नोटिफिकेशन अनुसार कमलजीत सिंह हेयर को भाजपा NRI सेल का प्रदेश कोऑर्डिनेटर नियुक्त किया गया है।
गौरतलब है कि कमलजीत सिंह हेयर NRI सभा के पूर्व प्रधान व NRI कमीशन के पूर्व सदस्य रहे हैं। उन्होंने आपने कार्यकाल में NRI थाने बनवाने से लेकर NRI के लिए पंजाब में विभिन्न सुविधाओं, जिनसे उन्हें लाभ हो, को अमल में लाने में अहम भूमिका निभाई है। पिछले लम्बे समय से वह भारतीय जनता पार्टी से जुड़े हुए थे।
इस बारे मीडिया से बातचीत करते हुए नवनियुक्त भाजपा NRI सेल के प्रदेश कोऑर्डिनेटर कमलजीत सिंह हेयर ने कहा कि पार्टी ने जो जिम्मेवारी उन्हें दी है, वह उसे बहुत ही बढ़िया तरीके से निभाएंगे। उन्होंने कहा कि आगामी 2027 में होने वाले पंजाब चुनावों के चलते NRI व BJP के रिश्तों को मजबूत करते हुए भाजपा की सरकार बनाने में अहम योगदान निभाने का प्रयास करेंगे।
कमलजीत सिंह हेयर के कार्यकाल पर अगर और गौर करें तो उन्होंने NRI सभा के प्रधान रहते हुए अपने खर्चे पर 20 से अधिक देशों में NRI विंह स्थापित किए थे, जो आज भी पंजाबियों के हित को सुरक्षित रखने के लिए कार्य कर रहें हैं।