Home International Canada में गिरफ्तार 16 पंजाबी युवक, जबरन वसूली जैसे गलत कार्यों में...

Canada में गिरफ्तार 16 पंजाबी युवक, जबरन वसूली जैसे गलत कार्यों में संलिप्त होने के लगे आरोप, पढ़ें व देखें

बयूरो : कनाडा के कैलगरी शहर की पुलिस ने शहर के दक्षिण एशियाई समुदाय को निशाना बनाकर की गई हिंसक जबरन वसूली की घटनाओं के सिलसिले में आरोपित 15 लोगों की तस्वीरें जारी की हैं और जनता से संदिग्धों और उनके सहयोगियों के बारे में जानकारी देने का आग्रह किया है।

कैलगरी पुलिस सेवा (सीपीएस) ने बताया कि जबरन वसूली की जांच से जुड़े मामलों में 16 लोगों पर 56 आरोप लगाए गए हैं। पुलिस ने कहा कि इनमें से केवल एक ही व्यक्ति हिरासत में है, जबकि अन्य को जमानत पर रिहा कर दिया गया है, और आरोपितों में से कोई भी कनाडाई नागरिक नहीं है।

कैलगरी पुलिस ने बताया कि अप्रैल 2025 से अब तक उन्होंने जबरन वसूली से संबंधित 49 घटनाओं को दर्ज किया है, जिनमें 19 गोलीबारी की घटनाएं शामिल हैं। इनमें से 18 घटनाएं पीड़ितों या उनकी संपत्ति को निशाना बनाकर की गईं और एक घटना में संदिग्धों ने एक-दूसरे पर गोली चलाई।