आज दूसरों के मामलों में अपनी राय न दें। कुछ गलतियाँ कर सकते हैं, जिनके कारण आपको बड़ा नुकसान हो सकता है। अपनी भाषा का सही प्रयोग करें। व्यावसायियों के लिये दिन बहुत ही अच्छा है। माता-पिता की सेहत का ध्यान रखें।
वृषभ
आज शत्रु भी आपका सम्मान व सराहना करेंगे। परिवार के साथ शॉपिंग के लिये जा सकते हैं। मनोबल में कमी के कारण काम में मन नहीं लगा पा रहे हैं। आपको कारोबार में नये तरीकों को प्रयोग करना पड़ सकता है। जोखिम न लें।
मिथुन
आज पूर्व के अनुभवों का लाभ मिलेगा। आपके व्यवहार में कुछ सकारात्मक परिवर्तन होंगे जिससे आपके परिजन काफी प्रसन्न होंगे। नया व्यवसाय शुरू कर सकते हैं। विरोधियों से छुटकारा मिलेगा। कार्यस्थल पर अच्छी खबर मिलेगी।
कर्क
आज राजनीतिक बहस में शामिल हो सकता है। कार्य में रूकावट का सामना करना पड़ेगा। अनावश्यक बातों को लेकर तनाव में हो सकते हैं। प्रेमी जन से अधिक बहस न करें। विद्यार्थियों के लिये दिन बहुत ही अच्छा है। अपने लक्ष्य को लेकर सजग रहेंगे।
सिंह
आज कुछ परेशानियाँ खड़ी हो सकती हैं। नये वाहन में कुछ खराबी आ सकती है। गूढ़ विद्याओं को सीखने के प्रति इच्छा जागृत होगी। एलर्जी और गर्मी के चलते दिक्कत हो सकती है। व्यवसाय में आय को लेकर चिन्तित हो सकते हैं।
कन्या
आज वैवाहिक सम्बन्धों में अविश्वास की भावना न आने दें। विद्यार्थियों को शिक्षकों का अपेक्षित सहयोग नहीं मिल पा रहा है। आपको पढ़ाई पर अधिक ध्यान देना चाहिये। माता की सेहत की चिन्ता हो सकती है।
तुला
आज कारोबारी मीटिंग के लिये जा सकते हैं। अपनी प्रतिभा का जबरदस्त उपयोग कर पायेंगे। छोटे भाई बहनों को लेकर थोड़ी चिन्ता हो सकती है। प्रेमी जन के साथ एकान्त में वक्त बितायेंगे। भाई-बहनों के साथ अच्छा समय बितायेंगे।
वृश्चिक
आज किसी को धन उधार न दें, वापस मिलने में कठिनाई हो सकती है। अनजान लोगों पर विश्वास करने से बचना चाहिये। दूसरों के विवाद में पड़ने से बचें। तेल, मसालेदार भोजन करने से आपको बचना चाहिये। किसी जरूरी कार्य को लेकर थोड़ी समस्या हो सकती है।
धनु
आज मन प्रसन्न रहेगा। घर के मरम्मत की योजना बना सकते हैं। नयी सम्पत्ति खरीदने के योग बन रहे हैं। नकदी की समस्या हल हो सकती है। नया रोजगार शुरू करने के लिये दिन काफी अच्छा है। आपकी दिनचर्या व्यवस्थित रहेगी।
मकर
आज यात्रा के दौरान परेशानी महसूस होगी। विवाहेत्तर सम्बन्धों को लेकर आकर्षित हो सकते हैं। जोड़ों और घुटनों में दर्द की समस्या हो सकती है। रुका हुआ धन वापस नहीं मिलेगा। अत्यधिक वाचालता और क्रोध के कारण आपके सम्बन्ध प्रभावित होंगे। बीमा में आप धन का निवेश करेंगे।
कुंभ
आज आज का दिन आपके लिये शुभ फलदायक होने वाला है। विरोधी आपके सामने परास्त होंगे। घर परिवार की किसी समस्या का समाधान मिलेगा। राजनीति से जुड़े लोग आपकी कूटनीतिक क्षमता का प्रयोग करते हुये कोई सकारात्मक काम कर सकते हैं। वैवाहिक सम्बन्धों में प्रेम बढ़ेगा।
मीन
आज यात्रा करनी पड़ सकती है। उच्च पद पर आसीन लोगों को जरूरी कागजातों को सम्भालकर रखना चाहिये। अपनी कार्यशैली में बदलाव ला सकते हैं। अति आत्मविश्वास में आकर काम करने से बचें। अनुभवी मित्रों से सलाह लेकर काम करना हितकर होगा।