मेष : आज समस्याओं का निदान होगा। अपने विचारों को नकारात्मक न होने दें। पार्टनरशिप में किसी कारण अनबन हो सकती है। व्यवसाय में आपको अधीनस्थ कर्मचारियों के माध्यम से लाभ मिलेगा। परिवार में मनोरञ्जन का वातावरण रहेगा। इन्टरनेट का सार्थक प्रयोग करेंगे।
वृषभ : आज सेहत का विशेष ध्यान रखना चाहिये। वाहन चलाते समय सावधानी रखें। छात्रों को परिश्रम का सार्थक परिणाम मिलेगा। साझेदारी वाले कार्यों में आपको लाभ मिलेगा। आपका धन दूसरों पर खर्च हो सकता है।
मिथुन : आज व्यापार में नवीन प्रस्ताव मिल सकते हैं। ईर्ष्या की भावना के कारण आपका मन उद्वेलित रहेगा। सामाजिक कार्यों में आपको साझेदारी करनी चाहिये। मीडिया से जुड़े लोगों को अधिक भागदौड़ करनी पड़ेगी। बुरी आदतों को छोड़ने का प्रयास करें।
कर्क : आज आपके व्यवहार से लोग प्रसन्न रहेंगे। शाम के समय मनोरञ्जक यात्रा हो सकती है। रुके हुये पैसे आपको मिल सकते हैं। दोस्तों के साथ आपके सम्बन्ध मधुर होंगे। कार्यस्थल में महत्वपूर्ण बदलाव ला सकते हैं।
सिंह : आज पति-पत्नी के बीच अनबन हो सकती है। माता के प्रति अपना व्यवहार अच्छा रखें। परिवार के किसी सदस्य की चिन्ता रहेगी। तकनीक क्षेत्र से जुड़े लोगों को कुछ कठिनाइयों का सामना करना पड़ेगा। आपको थकान और चिड़चिड़ापन महसूस होगा।
















