



उन्होंने बताया कि वह देर रात करीब 1:00 बजे अपने परिवार के साथ घर में थे और बाहर की लाइट्स ऑफ थी और इसी बीच जोरदार धमाके की आवाज आई। धमाके से साथ साथ तोड़ फोड़ की आवाजें आई जिसके बाद वह बाहर आए तो देखा कि दरवाजे से लेकर अन्दर खड़ी गाड़ी के शीशे टूटे हुए थे। लोगों के लिए लगाए पानी की टैंकी से गिलास बिखरे हुए थे। मनोरंजन कालिया ने कहा कि यह सोची समझी साजिश है। जिस तरह से अन्य बीजेपी लीडर पर अटैक हुआ यह उसका हिस्सा हो सकता है। हाल ही में वक्फ बिल को लेकर भी इसका इशारा बताया जा रहा है।