मंगलवार सफ़ेद वस्तु का उपयोग करें, काली चीज़ से दूर रहें, विवाद से बचें, क्रोध पर नियंत्रण रखें, आर्थिक संकट समाप्त होगा, नौकरी में तनाव रहेगा, पढ़ें राशिफल
मेष राशि: नए लोगों से संपर्क होंगे। शुभ कार्य में हिस्सा लेंगे। आज किसी करीबी से मुलाकात होगी। धन लाभ होने की संभावना है। करियर की रुकावट दूर होगी। विवाद से दूर रहें। सूर्य को जल दें।
वृषभ राशि: करियर में उतार-चढ़ाव रहेगा। सोचे हुए काम पूरे होंगे। किसी बात को लेकर मन में खिन्नता रहेगी। रुचि अनुसार भोजन मिलेगा। जीवन साथी से कटुता हो सकती है। सरकारी कार्य पूरे होंगे। गाय को प्रणाम करें।
मिथुन राशि: जरूरी कार्यों को पूरा करेंगे। आग, पानी से हानि संभव है। बच्चों को कठिन कार्य न सौंपे। रुके हुए काम पूरे होंगे। यात्रा सुखद रहेगी। आर्थिक संबल प्राप्त होगा। काली वस्तु से दूर रहें।
कर्क राशि: परिवार में नए सदस्य का आगमन होगा। खुशियां बढ़ेंगी। ऑफिस में बॉस से अनबन हो सकती है। क्रोध पर नियंत्रण रखें। त्यौहार का आनंद लेंगे। मंदिर देवालय दर्शन के लिए जाएंगे। चीटियों को शक्कर खिलाएं।
सिंह राशि: पूर्व के रुके कार्य पूरे करेंगे। सामाजिक जीवन सुखद रहेगा। किसी को राय न दें। अपनी मानसिक स्थिति को लेकर चिंतित हो सकते हैं। आर्थिक संकट दूर होंगे। नौकरी में तनाव रहेगा। काली वस्तु से दूर रहें।
कन्या राशि: आय का नया जरिया प्राप्त होगा। समझदारी से फैसले लें। वैवाहिक कार्य में शामिल हो सकते हैं। यात्रा सफल रहेगी। आनंदोत्सव का का लुत्फ उठाएंगे। विद्यार्थियों को सफलता मिलेगी। शिव अभिषेक करें।
तुला राशि: आर्थिक स्थिति सुधरेगी। कार्य में सफलता मिलेगी। मनोरंजन का साधन बढ़ा सकते हैं। जीवनसाथी के साथ घूमने जाएंगे। नए संसाधन जुटाएंगे। पारिवारिक उलझन दूर होगी। सकारात्मक रहेंगे। हनुमान चालीसा पाठ करें।
वृश्चिक राशि: प्रभावशाली व्यक्ति से बहस हो सकती है। सावधान रहें। किसी षडयंत्र का शिकार हो सकते हैं। गोपनीय बात किसी से न कहें। जरूरी कार्यों को पूरा करने के लिए विलंब न करें। भूखे को खाना खिलाएं।
धनु राशि: सामाजिक संकट दूर होंगे। आपकी धन संबंधी परेशानी दूर होगी। परिवार के लोगों के साथ सामंजस्य बढ़ेगा। किसी की खूबसूरती से प्रभावित रहेंगे। कटु वाक्य का उपयोग न करें। काली वस्तु से दूर रहें।
मकर राशि: वैचारिक मतभेद दूर होंगे। युवाओं को नौकरी मिलेगी। कुव्यसनों को छोड़े। आर्थिक स्थिति खराब हो सकती है।संभलकर रहें। यात्रा को टालने का प्रयास करें। राजनीतिक लोगों को लाभ होगा। पीपल पेड़ पर जल अर्पित करें।
कुंभ राशि: व्यवहार में मधुरता रहेगी। पुराने विचारों को त्याग कर बदलाव लाने का प्रयास करें। सोचे हुए काम पूरे होंगे। किसी घटना से प्रभावित रहेंगे। धार्मिक कार्यों में मन लगेगा। सफेद वस्तु का उपयोग करें।
मीन राशि: करियर की अड़चन दूर होगी। माता-पिता का आशीर्वाद मिलेगा। सामाजिक जीवन में सक्रिय रहेंगे। अनजान लोगों से सावधान रहें। राज की बात किसी से न कहें। आर्थिक सुरक्षा सुनिश्चित होगी। मां दुर्गा की पूजा करें।