Home Crime जालंधर: उम्र कैद Pastor Bajinder Singh को, माननीय कोर्ट का 2018 के...

जालंधर: उम्र कैद Pastor Bajinder Singh को, माननीय कोर्ट का 2018 के केस में बड़ा फैसला, पढ़ें व देखें

ब्यूरो: Pastor Bajinder Singh को लेकर बड़ी खबर सामने आ रही है। खबर है कि रेप केस में मोहाली कोर्ट ने अपना फैसला सुना दिया है।

मिली जानकारी के मुताबिक मोहाली कोर्ट ने ईसाई धर्मगुरु पादरी बजिंदर सिंह को रेप केस में उम्रकैद की सजा सुनाई है। इस फैसले के बाद मोहाली कोर्ट के आसपास सुरक्षा बढ़ा दी गई है।

बता दे कि बजिंदर सिंह को कोर्ट ने 3 दिन पहले दोषी करार दिया था। जिसके बाद उसे पटियाला जेल में बंद कर दिया गया था। जीरकपुर की एक महिला ने पादरी पर बलात्कार का आरोप लगाया था, जीरकपुर पुलिस ने पास्टर बजिंदर सिंह समेत 7 लोगों पर रेप का केस दर्ज किया था।