Home Religious मंगलवार कारोबार की दृष्टि से दिन शानदार, नए मित्र बन सकते हैं,...

मंगलवार कारोबार की दृष्टि से दिन शानदार, नए मित्र बन सकते हैं, कानूनी मामले उलझेंगे, किसी करीबी की सलाह को अनसुना करना नुकसानदायक, पढ़ें राशिफल

Rashi
Rashi

मेष राशि : आज परिवार में उत्सव का वातावरण रहेगा। समाज में आपको उचित मान-सम्मान मिलेगा। रुका हुआ कार्य बनने से मानसिक अशान्ति दूर होगी। दाम्पत्य सम्बन्धों की कड़वाहट दूर हो सकती है। ससुराल पक्ष से अपने सम्बन्ध अच्छे रखें।

वृषभ राशि : आज आपके ऊपर काम का दबाव बढ़ सकता है। गृहस्थ जीवन में शान्ति रहेगी। बच्चों के स्वास्थ्य की चिन्ता रहेगी। अपनी उपलब्धियों का दिखावा करने से बचें। वाहन चलाते समय सावधानी रखें। जीवनसाथी के साथ आप अच्छा समय बितायेंगे।

मिथुन राशि : आज मित्रों व सहयोगियों की मदद करने से आत्मिक सन्तुष्टि होगी। सरकारी जॉब कर रहे लोगों के ऊपर से काम का दबाव कम होगा। नवीन कार्ययोजनाओं को शुरू करने में सफलता मिलेगी। कारोबार में नयी शुरुआत कर सकते हैं।

कर्क राशि : आज आप काफी ऊर्जावान महसूस कर सकते हैं। पेटदर्द की शिकायत हो सकती है। किसी राजनीतिक चर्चा में सम्मिलित हो सकते हैं। अपनी दिनचर्या को अनुशासित रखें। प्रेमी जन से कोई वादा न करें। अपनी जिम्मेदारियों को लेकर थोड़े परेशान रहेंगे।

सिंह राशि: आज का दिन अच्छा नहीं है। उच्च शिक्षा में परेशानियाँ होंगी। आर्थिक नुकसान होने की सम्भावना बन रही है। कानूनी मामले उलझ सकते हैं। आज घर में भी छोटी-छोटी बातों को लेकर तनाव हो सकता है। माता के स्वास्थ्य की चिन्ता रहेगी।

कन्या राशि : आज किसी करीबी की सलाह को अनसुना करना नुकसानदेह साबित हो सकता है। कोई भी बड़ा निर्णय सोच-समझकर ही लें। अनावश्यक चर्चाओं से दूरी बनाकर रखें। अपने स्वभाव में लचीलापन रखना आवश्यक है। दाम्पत्य सम्बन्धों में संवादहीनता न होने दें।

तुला राशि: आज धन लाभ हो सकता है। रियल एस्टेट से जुड़े कारोबार में प्रगति होगी। ननिहाल पक्ष से शुभ समाचार मिल सकते हैं। वैवाहिक जीवन काफी रोमान्टिक रहेगा। काफी समय से चली आ रही उलझनों से राहत मिलेगी।

वृश्चिक राशि : आपको उच्च रक्तचाप के कारण समस्या हो सकती है। आपको सभी काम समय पर करने चाहिये। अटका हुआ धन वापस मिलेगा। प्रेम सम्बन्धों में प्रगाढ़ता बढ़ेगी। आपकी कार्यक्षमता प्रभावित हो सकती है। जल्दबाजी में लिये गये निर्णय से नुकसान होगा।

धनु राशि: आज निवेश के दौरान सावधानी रखें। वैज्ञानिक विचारों के प्रभाव में रहेंगे। अधिकारी वर्ग के साथ तनाव हो सकता है। बच्चों के प्रति अपना व्यवहार अच्छा रखें। नये प्रेम सम्बन्धों को लेकर समस्या होगी। दिनचर्या काफी उथल-पुथल भरी रहेगी।

मकर राशि : कमियों को दूर करने का प्रयास करें। वायरल बुखार की समस्या हो सकती है। जाने-अनजाने में आपसे कुछ त्रुटियाँ हो सकती हैं। महिलाओं को किचन में उपकरणों का प्रयोग सावधानी पूर्वक करना चाहिये। आज सोच-समझकर ही किसी से कोई वादा करें।

कुंभ राशि: आज मेहनत का सार्थक परिणाम मिलेगा। अधिकारियों से आपको मदद लेनी चाहिये। आपकी बातों से लोग प्रभावित होंगे। जॉब में स्थायीत्व बढ़ेगा। जीवनसाथी के साथ सम्बन्ध मधुर होंगे। आपके नये मित्र बन सकते हैं। कारोबार की दृष्टि से दिन शानदार रहेगा।

मीन राशि : आज का दिन शुभ है। कार्यक्षेत्र में दूसरों पर निर्भरता रहेगी। आपकी कार्यकुशलता में वृद्धि होगी। कारोबार में आपकी आय बढ़ेगी। पड़ोसियों से अपने सम्बन्ध अच्छे रखें। प्रेम सम्बन्धों को लेकर पारिवारिक सहमति मिल सकती है।