







इस दौरान कुशल शर्मा ने बताया कि पार्क में सैर करने के लिए कच्चा पक्का ट्रैक, झूले, जिम, सुलभ शौचालय, घास – पौधे आदि लगवाए व बनवाए गए हैं। जिनका रख रखाव भी बहुत ख्याल से किया जाएगा। उन्होंने पार्क का इस्तेमाल करने वाले सभी इलाकानिवासियों से अपील की कि इसको अपने घर की भांति प्रयोग करें ताकि उनके द्वारा किए प्रयास में वह सफलता हासिल कर सकें। उन्होंने पार्क भविष्य में स्मरणीय व मॉडल पार्क बनाने का संकल्प लिया।
इस दौरान विधायक रमन अरोड़ा, निगम कमिश्नर गौतम जैन, पार्षद सेठी, पूर्व केंद्रीय मंत्री सोम प्रकाश, आप नेता अजय चोपड़ा ने शर्मा परिवार व कुशल शर्मा के पिता को याद रखने व उनके स्मृति में उठाए पार्क के सौंदरियकरण के कदम को सराहा। उन्होंने कहा कि इससे पिता की स्मृति तो रहेगी ही वहीं इलाकानिवासियों को भी लाभ मिलेगा जिससे स्व. अविनाश शर्मा की आत्मा को संतुष्टि मिलेगी।
