आज का राशिफल मेष राशि 31 मार्च के अनुसार सोमवार को अपने करियर के प्रति महत्वपूर्ण फैसले लेने पड़ेंगे। आर्थिक पक्ष मजबूत होगा। परिवार के साथ लंबी यात्रा के योग हैं। अच्छे कार्य की शुरुआत बड़ों के आशीर्वाद से होंगे। विदेश जाने की बाधा दूर हो सकती है।
वृषभ राशि
आज का राशिफल वृषभ राशि 31 मार्च 2025 के अनुसार वृषभ राशि वाले सामाजिक समारोह में शामिल होंगे। आत्मविश्वास में वृद्धि होगी। आप क्यों दूसरे के मामलों में पड़ते हैं, नुकसान आपका ही होगा। बिना मांगें अपनी राय न दें। पिता के साथ गंभीर विषय पर चर्चा होगी।
मिथुन राशि
आज का राशिफल मिथुन राशि 31 मार्च के अनुसार धार्मिक कार्यों में सहभागिता होगी। समय रहते अपने कार्यों को पूर्ण करें, आपके आलसी रवैये से नुकसान हो सकता है। कारोबार विस्तार के लिए कर्ज लेना पड़ सकता है।
कर्क राशि
दैनिक राशिफल कर्क राशि सोमवार के अनुसार मनचाहा जीवन साथी मिलने से प्रसन्न होंगे। आपके व्यवहार से लोग आकर्षित होंगे, कार्यस्थल पर पूजा-पाठ में शामिल होंगे। भाई बहनों से स्नेह मिलेगा। विद्युत उपकण खरीद सकते हैं।
सिंह राशि
दैनिक राशिफल सिंह राशि सोमवार के अनुसार 31 मार्च को पूंजी निवेश से अच्छा परिणाम प्राप्त होगा। नए वस्त्रों की प्राप्ति आज हो सकती है। वाहन पर धन खर्च होगा। जरूरतमंद की मदद करें, रूके कार्य बन जाएंगे। भूमि लाभ संभव है।
कन्या राशि
दैनिक राशिफल कन्या राशि 31 मार्च के अनुसार सोमवार को कारोबार में नई तकनीक से लाभ होगा। कार्य की अधिकता से तनाव रहेगा। कार्यस्थल पर कर्मचारियों की अनियमिता से परेशान रहेंगे। मनकी बात कहने का समय नहीं है।
तुला राशि
तुला आज का राशिफल 31 मार्च के अनुसार सोमवार को वित्तीय मामलों में दूसरों पर भरोसा न करें। भावनात्मक संबंधों में नजदीकियां बढ़ेंगी। किसी भी नए कार्य को करने के पूर्व रणनीति तैयार करें। नौकरी में तरक्की के आसार हैं।
वृश्चिक राशि
वृश्चिक आज का राशिफल सोमवार के अनुसार 31 मार्च को व्यस्त जिंदगी में कुछ समय अपनों को भी दें। आप मन के साफ हैं पर किसी को समझाने के लिए नरमी से पेश आएं। शिक्षा स्थल पर विवाद की स्थिति को टालें। किसी भी कार्य को करने से पहले अपने परिवार के बारे में जरूर सोचें।
धनु राशि
सोमवार राशिफल धनु राशि के अनुसार वही होता है जो भगवान को मंजूर होता है। व्यर्थ की चिंता छोड़ दें और अपने सपने पूरे करने में लग जाएं। धनु राशि वालों को सोमवार को आकस्मिक धन लाभ हो सकता है। कला से लोगों को प्रभावित करेंगे।
मकर राशि
सोमवार राशिफल मकर राशि 31 मार्च के अनुसार सोमवार को लंबे समय से चले आ रहे विवाद आज सुलझ सकते हैं। संतान सुख संभव है, विदेश जाने के योग हैं। जीवन साथी के सहयोग से कार्य पूर्ण होंगे। किसी की देखा देखी अपना नुकसान कर सकते हैं।
कुंभ राशि
कुंभ राशिफल 31 मार्च के अनुसार सोमवार को अपने व्यवहार और आचरण को बदलें। सब आपके हो जाएंगे। अपने माता पिता से ऐसा व्यवहार ठीक नहीं है, जैसा व्यवहार आप करेंगे वैसा आपके साथ भी हो सकता है, अपनी भूल सुधारें, लाभ होगा।
मीन राशि
मीन आज का राशिफल 31 मार्च के अनुसार परिवार की खिलाफ जा सकते हैं। जल्दबाजी में कुछ फैसले लेने पड़ेंगे। संचित धन का उपयोग सतर्कता पूर्वक करें। नई जिम्मेदारी मिलने की संभवाना है। पैर में चोट लग सकती है।