मेष राशि : आज कार्यक्षेत्र में आपका वर्चस्व बढ़ेगा। परिजनों के साथ धार्मिक कार्यों में सम्मिलित हो सकते हैं। तकनीकी विषयों पर आप अपना ज्ञान बढ़ाने का प्रयास करेंगे। लोग आपकी बातों को ध्यान से सुनेंगे। खोयी हुयी वस्तु वापस मिल सकती है।
वृषभ राशि : आज बड़े-बुजुर्गों की सेहत का ध्यान रखें। घर की कोई वस्तु खराब हो सकती है। कोर्ट-कचहरी के मामले अटकने के योग बन रहे हैं। आय के अवसर कम हो सकते हैं। किसी बड़े प्रोजेक्ट में धन निवेश कर रहे हैं तो सावधानी अवश्य बरतें।
मिथुन राशि : आज करियर से सम्बन्धित समस्या हो सकती है। बिना माँगे किसी को सलाह न दें। चोट लगने की सम्भावना है इसीलिये आपको सावधानी रखनी चाहिये। जीवनसाथी के स्वास्थ्य की चिन्ता रहेगी। बच्चों को सही मार्गदर्शन देने का प्रयास करें।
कर्क राशि : आज यश प्राप्त होगा। साहित्य और मीडिया से जुड़े लोगों को सम्मान मिल सकता है। कठोर शब्दों का प्रयोग न करें। मन में उमंग और उत्साह की भावना रहेगी। आय के नये स्रोत विकसित होंगे। छोटे बच्चों की परवरिश पर ध्यान दें। जीवनसाथी के साथ बेहतरीन समय बितायेंगे।
सिंह राशि : आज शान्त रहेंगे। अनुभवी व्यक्तियों की सलाह से आपको कारोबार में लाभ मिलेगा। अपनी प्रतिभा का अच्छा उपयोग कर पायेंगे। आर्थिक परेशानियों का हल प्राप्त होगा। परिवार वालों के साथ नाराजगी बढ़ सकती है। विचारशील लोगों के साथ आपकी मित्रता बढ़ेगी।
कन्या राशि : आज लाभ प्राप्ति के योग बन रहे हैं। कोई महत्वपूर्ण वस्तु गुम हो सकती है। आपका मन परेशान रहेगा। सर्दी और एलर्जी के कारण आपको कठिनाई होगी। विरोधी आपके विरुद्ध षडयन्त्र रच सकते हैं। आपके विचारों की सराहना हो सकती है।
तुला राशि : आज व्यापार में आपको कार्यशैली में बदलाव लाना पड़ सकता है। जीवनसाथी और बच्चों के साथ समय बितायेंगे। सोशल मीडिया का प्रयोग सावधानी से करें। बच्चे पढ़ाई में लापरवाही कर सकते हैं। मेहनत का सार्थक परिणाम मिलेगा।
वृश्चिक राशि : आज का दिन बहुत ही शानदार है। बढ़ते खर्चों को कम करने में सफल होंगे। कार्यक्षेत्र की बाधायें दूर होंगी। लघु उद्योगों से जुड़े लोगों के लिये बहुत अच्छा दिन है। काम को लेकर आप व्यवहारिक रहेंगे।
धनु राशि : आज यात्रा करनी पड़ सकती है। लवमेट के साथ लन्च करने जा सकते हैं। कुछ लोग आपसे धन उधार माँग सकते हैं। किसी से बहसबाजी न करें, अन्यथा आपको कठिनाई होगी। सहयोगी आपकी हर काम में सहायता करेंगे।
मकर राशि : आज करियर को लेकर तनाव दूर होगा। पहले की गयी मेहनत का अच्छा लाभ मिलेगा। सामाजिक कार्यों में आप भाग लेंगे। परिस्थितियों को लेकर थोड़े परेशान होंगे। गूढ़ विषयों का अध्ययन कर सकते हैं। अपनी गलतियों से सीखने का प्रयास करें। लोग आपकी सराहना करेंगे।
कुंभ राशि: आज नकारात्मक विचार न आने दें। पुराने उधार को चुकाने में मुश्किलें आयेंगी। बुजुर्गों की सेहत का ध्यान रखें। सिर में दर्द और भारीपन हो सकता है। दाम्पत्य जीवन में कलह हो सकती है। पहले दिया गया उधार आपको वापस मिल सकता है।
मीन राशि: आज नौकरी में बदलाव करने के योग बन रहे हैं। दोस्तों के साथ आप समय बितायेंगे। रुका हुआ धन आपको वापस मिलेगा। आपकी निष्ठा से लोग प्रेरणा लेंगे। ऑफिस में काम का दबाव कम होगा। जीवनशैली में आप सुधार कर सकते हैं।