



इन नशा तस्करों को 12.30 बजे तक का समय दिया गया था अपने घर को खाली करने के लिए, लेकिन इससे पहले पुलिस इलाके में डिच मशीने लेकर चली गई और देखते ही दखते घरों को तोड़ दिया गया। भारी पुलिस फोर्स सुबह ही इलाके में तैनात कर दी गई। इन्हें कई बार नशा बेचने से रोका गया लेकिन बावजूद इसके ये रुक नहीं रहे थे, जिसके चलते उक्त कार्रवाई को अंजाम दिया गया। बता दें कि तीनों भाइयों में वरिंदर सिंह उर्फ मोला को हाल ही में हुए लोकसभा चुनाव में 1 किलो हेरोइन समेत गिरफ्तार किया गया था।