Home Punjab पंजाब: आप के नए प्रभारी होंगे मनीष सिसोदिया, पढ़ें किसी मिली कहाँ...

पंजाब: आप के नए प्रभारी होंगे मनीष सिसोदिया, पढ़ें किसी मिली कहाँ की जिम्मेदारी

ब्यूरो: आम आदमी पार्टी पंजाब में बड़ा बदलाव ला रही है। आज आम आदमी पार्टी ने राजीनितक मुद्दों के संबंधी मामलों को लेकर एक मीटिंग बुलाई गई। ये मीटिंग पार्टी के राष्ट्रीय कन्वीनर अरविंदर केजरीवाल के घर पर हुई। इस दौरान कई अहम फैसले लिए गए। इसके साथ ही 4 राज्यों में प्रभारी व 2 राज्यों में अध्यक्ष बनाए गए।

इसी साथ ही दिल्ली के पूर्व मंत्री मनीष सिसोदिया को पंजाब में बड़ी जिम्मेदारी सौंपी गई है। दरअसल, मनीष सिसोदिया को पंजाब का ‘आप’ इंचार्ज नियुक्त किया गया है। बता दें कि सिसोदिया जरनैल सिंह की जगह पर इंचार्ज बनें हैं। इसके साथ ही सत्येंद्र जैन को पंजाबका सह प्रभारी नियुक्त किया गया है। वहीं संदीप पाठक को छत्तीसगढ़ की जिम्मेदारी व सौरभ भारद्वाज को दिल्ली प्रदेश अध्यक्ष नियुक्त किया गया है। आपको बता दें कि दिल्ली विधानसभा चुनावों के नतीजों से पहले ही मनीष सिसोदिया पंजाब में एक्टिव नजर आ रहे थे। वहीं अब पंजाब बजट के बीच ये बदलाव किया गया है।

गुजरात, गोवा, पंजाब और छत्तीसगढ़ में नए प्रभारी और सह प्रभारी नियुक्त किए गए

🔷 गुजरात- प्रभारी- गोपाल राय

सह प्रभारी- दुर्गेश पाठक

🔷 गोवा- प्रभारी- पंकज गुप्ता

सह प्रभारी- अंकुश नारंग , आभास चंदेला और दीपक सिंगला

🔷 पंजाब- प्रभारी- मनीष सिसोदिया

सह प्रभारी- सत्येंद्र जैन

🔷 छत्तीसगढ़- प्रभारी- संदीप पाठक