Home Religious शुक्रवार मीडिया से जुड़े लोगों को चुनौतियां का सामना करना पड़ेगा, घर...

शुक्रवार मीडिया से जुड़े लोगों को चुनौतियां का सामना करना पड़ेगा, घर में अनुशासन की कमी रहेगी, कानूनी विवाद आपके पक्ष में हल होगा, पढ़ें राशिफल

Rashi
Rashi

मेष

आज अशान्ति का वातावरण रहेगा। गैस और जलन की समस्या हो सकती है। दस्तावेजों में त्रुटियाँ हो सकती है। मीडिया से जुड़े लोगों को चुनौतियों का सामना करना पड़ेगा। आपको अपने कटु व्यवहार के कारण आलोचना झेलनी पड़ सकती है।

वृषभ

आज आप काफी अच्छा प्रदर्शन करेंगे। अपनों से बड़ों का आदर करें। काम की अधिकता के कारण आपको ज्यादा मेहनत करनी पड़ेगी। परिवार में मांगलिक कार्यक्रम हो सकते हैं। अपने काम करने के तरीके में बदलाव करना पड़ेगा।

मिथुन

आज करीबियों के साथ आपके विवाद शान्त होंगे। परिवार में बुजुर्गों का सहयोग मिलेगा। धन के लेन-देन में की गयी चूक, परेशानी का कारण बन सकती है। महिलाओं को इलाज में लापरवाही नहीं करनी चाहिये। रचनात्मक कार्यों में मन लगेगा। दूरस्थ स्थानों की यात्रा की योजना बना सकते हैं।

कर्क

आज स्थानान्तरण हो सकता है। व्यावसायिक सम्बन्धों में प्रगाढ़ता बढ़ेगी। नये प्रेम सम्बन्ध विकसित हो सकते हैं। आपको अधिकारी वर्ग के साथ अच्छे सम्बन्ध रखने चाहिये। लोहा कारोबारियों के लिये दिन बहुत अच्छा है। आपकी आय में वृद्धि हो सकती है।

सिंह

आज मानसिक थकान का अनुभव करेंगे। इसीलिये आपको आज आराम करना चाहिये। अपने लक्ष्यों को प्राप्त करने के लिये कड़ी मेहनत करनी पड़ेगी। सुख-सुविधाओं में कमी रहेगी। आपसी संबंधों में खटास आयेगी। एसिडिटी के कारण उल्टी और दस्त की शिकायत हो सकती है।

कन्या

आज प्रतिष्ठा बढ़ेगी। प्रेम सम्बन्धों को आप काफी समय देंगे। मित्रों से शुभ समाचार मिल सकते हैं। विद्वानों के साथ बैठकर चर्चा कर सकते है। अपनी संगत का ध्यान रखें। परिवार में सुख-शान्ति का वातावरण रहेगा। जोखिम लेने से बचें। नए लोगों से मुलाकात का अच्छा परिणाम निकलेगा।

तुला

आज आपको नुकसान हो सकता है। सन्तान की परवरिश पर आपको ध्यान देना चाहिये। मौसम में बदलाव के कारण बुखार और सर्दी होने की सम्भावना है। धन उधार देने से बचें। आपके निजी सम्बन्धों में कमी महसूस हो सकती है।

वृश्चिक

आज अपनी योग्यता और प्रतिभा को निखारने का प्रयास करें। रुके हुये कार्य आसानी से बन जायेंगे। आज आपकी दिनचर्या अनुशासित रहेगी। सभी कार्य बिना किसी बाधा के पूर्ण हो जायेंगे। करियर में उत्तम अवसर मिलने की सम्भावना बन रही है।

धनु

आज कमजोर रहने वाला है। नये सम्बन्धों को लेकर परेशानी हो सकती है। कार्यक्षेत्र में आपको अतिरिक्त समय देना पड़ सकता है। अपने लोगों के साथ प्रतिस्पर्धा न करें। कारोबार में बदलाव करने से बचें। आज क्रोध पर नियन्त्रण रखें।

मकर

आज आपके नए सम्पर्क बनेंगे। वैवाहिक जीवन खुशहाल रहेगा। समाज में आपको प्रसिद्धि मिलेगी। सरकारी अधिकारियों की मदद से जरूरी काम समय पर हो जायेंगे। जिसके कारण आपका आत्मविश्वास बढ़ेगा।

कुंभ

आज कार्यक्षेत्र में आपको अतिरिक्त ध्यान देना पड़ेगा। घर में अनुशासन की कमी रहेगी। काम समय पर न होने से अशान्ति होगी। कानूनी विवाद आपके पक्ष में हल हो सकते हैं। अचल सम्पत्ति को लेकर बड़े अनुबन्ध होने के योग बन रहे हैं।

मीन

विवाह की चिन्ता रहेगी। कोई आपके काम में हस्तक्षेप कर सकता है। परिजनों के साथ अच्छा समय बितायेंगे। दूसरों की आलोचनाओं से आपको दुखी नहीं होना चाहिये। आलस्य के कारण आपको नसों में खिंचाव जैसी समस्या हो सकती है। किसी अन्य के भरोसे न रहें।