Home Crime जालंधर: शर्मनाक! कपड़े में लपेट कर फेंका बच्चे का भ्रूण, फैली सनसनी,...

जालंधर: शर्मनाक! कपड़े में लपेट कर फेंका बच्चे का भ्रूण, फैली सनसनी, पढ़ें व देखें

ब्यूरो: पंजाब में दिन ब दिन हैवानियत बढ़ती ही जा रही है। ऐसा ही एक मामला मिठापुर से सामने आया है जहा एक नवजात बच्चे का भ्रूण बरामद हुआ है। भ्रूण ताजा बताया जा रहा है और आशंका है कि इसे आज सुबह ही किसी अज्ञात व्यक्ति द्वारा कपड़े में लपेटकर खेत में फेंक दिया गया। सबसे पहले भ्रूण को खेत में चारा काटने आए सुरिंदर सिंह नामक व्यक्ति ने देखा। उन्होंने तुरंत गांव के अन्य लोगों को इसकी सूचना दी, जिन्होंने पुलिस कंट्रोल रूम को इस बारे में जानकारी दी। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और मामले की जांच शुरू कर दी है। फिलहाल आरोपियों की पहचान नहीं हो पाई है। पुलिस ने बच्चे के शव को पोस्टमार्टम के लिए सिविल अस्पताल जालंधर भेज दिया है।

मिट्ठापुर निवासी सुरिंदर सिंह ने बताया कि जब वह सुबह अपनी गाय के लिए चारा काटने खेत में आए तो उन्होंने एक नीले रंग के कपड़े में लिपटे हुए बच्चे को देखा। उन्होंने कहा कि भ्रूण बिल्कुल ताजा लग रहा था। भावुक होकर सुरिंदर ने कहा कि ऐसे पाप के लिए दुनिया में कोई सजा काफी नहीं है। उन्होंने यह भी बताया कि कल तक खेत में ऐसा कुछ नहीं था और उन्होंने पुलिस से मामले में शामिल आरोपियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग की है। मामले की जानकारी देते हुए एएसआई बलविंदर सिंह ने बताया कि उन्हें पुलिस कंट्रोल रूम से सूचना मिली थी कि उक्त स्थान पर एक भ्रूण मिला है। मौके पर पहुंचने पर उन्होंने बच्चे को मृत पाया। पुलिस मामला की जांच में जुटी है ओर आरोपियों को सख्त से सख्त सजा देने का आश्वासन दिया है।