जालंधर के न्यू जवाहर नगर से सावधानी बरतने का सबक सिखाने वाला मामला सामने आया है। दरअसल जो लोग घर में नौकर रखते हैं, उनके लिए इस खबर में सावधानी बरतने का सबक है।
जहां एक ओर शहर में चोरों ने तो आतंक मचाया ही हुआ है वहीं अब घर में रखे गए नौकर ने परिवार सहित बड़ी घटना को अंजाम दे दिया।
जानकारी अनुसार न्यू जवाहर नगर के 131-C नंबर कोठी में रहने वाले एक एक्सपोर्टर कपिल मेहता ने बताया कि उसके में रहते नौकर ने परिवार सहित चोरी की बड़ी वारदात को अंजाम दिया और CCTV में कैद हो गया।
उन्होंने बताया कि नौकर पत्नी व बच्चों सहित घर में रखे सामान, गहने व नकदी को निशाना बना तथा लाखों का माल उड़ा रफू चक्कर हो गया है। कपिल मेहता अनुसार नौकर घर से करीब 60 हजार रुपए कैश एवं 6 हजार अमरीकी डॉलर चुरा ले गया।
इस बारे उन्होंने संबंधित थाना-6 की पुलिस को सूचना दी तथा CCTV भी दे दी है जिसके बाद पुलिस ने मौके पर आकर जांच शुरू कर दी है। घर के बाहर अन्य घरों में लगे CCTV कैमरों की भी फुटेज कैमरों में कैद हो चुकी है। जिसकी जांच की जा रही है।
इस बारे जानकारी देते कपिल ने बताया कि उनका अस्पतालों में फर्नीचर सप्लाई एवं गैरेज टूल्स एक्सपोर्ट करने का कारोबार है। उनका सारा परिवार अमरीका रहता है। वह सुबह जम्मू के लिए निकले थे, उनके घर पर करीब 4 सालों से नेपाली मूल के पति-पत्नी बच्चों सहित कोठी में केयरटेकर के रूप में रहते थे। जब वह रात को घर पर आए तो देखा कि सारा सामान बिखरा हुआ है। जब चैक किया तो पता चला कि अलमारी के ताले टूटे हुए हैं और कमरे में सारा सामान फैला हुआ है।
वहीं घटना की छानबीन कर रहे एस.एच.ओ. भूषण कुमार ने कहा कि पुलिस मामले की जांच कर रही है, सी.सी.टी.वी. फुटेज को भी कब्जे में ले लिया गया है तथा बहुत जल्द मामले को सुलझा लिया जाएगा।