मेष राशि कार्यक्षेत्र में आपको कठिनाई होगी। बेवजह के खर्चों से आपको बचना चाहिये। गुस्से के बजाय शान्तिपूर्वक कार्य करें। सोच-विचार में ज्यादा समय व्यर्थ न गँवायें। दोपहर के बाद रुके हुये कार्य शुरु होंगे। वैवाहिक जीवन का तनाव दूर होगा।
वृष राशि मित्र आपकी काफी मदद करेंगे। व्यापार में नये अनुबन्ध हो सकते हैं। सामाजिक कार्यों में आपकी रुचि बढ़ने वाली है। लोग आपके विचारों को काफी महत्व देंगे। शाम को आपके कार्यों में बाधा आ सकती है।
मिथुन राशि मिथुन राशिवाले काफी सक्रिय रहेंगे। मान-सम्मान में कमी आ सकती है। जोखिम भरे कार्यों से दूरी बनाकर रखें। लेकिन आपके कार्य बाधा के साथ पूर्ण होंगे। अनुसन्धान पूर्ण कार्यों में आप रुचि लेंगे। दुष्ट प्रवृत्ति के लोग आपको नुकसान पहुँचाना चाहते हैं।
कर्क राशि कर्क राशिवालों के लिये आज का दिन काफी रोमांचक रहने वाला है। आपको इच्छित जगह पर स्थानान्तरण भी मिल सकता है। धार्मिक गतिविधियों में आपकी सक्रियता बढ़ेगी। अविवाहित लोगों को वैवाहिक प्रस्ताव मिलने की सम्भावना है। जीवनसाथी के परामर्श लेना हितकर होगा।
सिंह राशि सिंह राशि वाले नया कार्य शुरू करने में कठिनाई महसूस करेंगे। विरोधियों के सामने आपको सावधान रहना चाहिये। दूसरों के कार्यों में हस्तक्षेप न करें। व्यापार में बड़ा प्रयोग करने से बचना चाहिये। परिजनों के स्वास्थ्य की चिन्ता रहेगी।
कन्या राशि आप काफी लोकप्रिय रहेंगे। व्यापार में नये प्रयोग करने से बचें। जीवनसाथी की सेहत को लेकर कुछ चिन्ता होगी। सभी काम रुक-रुककर पूर्ण होंगे। प्रेमी जन आपकी किसी बात का विरोध कर सकता है।
तुला राशि स्वास्थ्य अच्छा रहेगा। अपनी योजनाओं को गुप्त रखें। नये विषयों के अध्ययन में आप रुचि लेंगे। भावनात्मक रूप से काफी कमजोर रहेंगे। घर की साफ-सफाई में आप काफी व्यस्त हो सकते हैं। कार्यक्षेत्र में आपको ज़िम्मेदारी वाले काम मिलने की सम्भावना है।
वृश्चिक राशि वृश्चिक राशि वालों का दाम्पत्य जीवन काफी सुखद रहेगा। व्यापारिक यात्राओं के लिये दिन बहुत बढ़िया है। आपके आत्मविश्वास के कारण बॉस प्रसन्न रहेंगे। आपको रिश्तेदारों से कुछ अच्छे समाचार मिल सकते हैं। जीवनसाथी की भावनाओं का ध्यान रखें।
धनु राशि धनु राशि वाले अपने काम पर ही ध्यान रखें। छोटी सी त्रुटि के कारण काम रुक सकते हैं। घर में मांगलिक कार्यक्रम हो सकता है। परिवार के किसी सदस्य को लेकर थोड़ी परेशानी होगी। उपयोगी मशीनों का प्रयोग सावधानी पूर्वक करें।
मकर राशि मकर राशि वालो से कार्यक्षेत्र में उच्चाधिकारी काफी प्रसन्न रहेंगे। पदोन्नति मिलने की सम्भावना बन रही है। घर में मेहमान आ सकते हैं। शिक्षा और प्रतियोगी परीक्षा में उत्तम सफलता मिल सकती है। परिवार में सुख-शान्ति बनी रहेगी।
कुंभ राशि कुंभ राशि के जातकों का स्वास्थ्य थोड़ा कमजोर हो सकता है। प्रेम सम्बन्धों को लेकर परेशानी का अनुभव होगा। क्रोध के कारण आपके काम बिगड़ सकते हैं। शत्रुओं से आपको सावधान रहना चाहिये। अनावश्यक विषयों पर चर्चा करने से बचें।
मीन राशि मीन राशिवाले जीवनसाथी से अपने मन की बातें शेयर करेंगे। गुमी वस्तु आज आपको वापस मिल सकती है। विद्यार्थियों को करियर में बेहतरीन परिणाम मिलेंगे। कार्यक्षेत्र में कड़ी मेहनत का लाभ मिलेगा। घर का माहौल काफी अनुशासित रहने वाला है।