





टक्कर इतनी भयानक थी कि बस की टक्कर से ईंटों की भारी ट्रॉली सड़क में पलट गई और यातायात पूरी तरह बंद हो गया। हादसे की सूचना मिलने पर सड़क सुरक्षा बल इंचार्ज रंधीर सिंह अपनी टीम के साथ हादसे वाले स्थान पर पहुंचे और उन्होंने घायलों को बस से बाहर निकालकर अस्पताल पहुंचाया। इस हादसे में बस चालक सतविंदर सिंह पुत्र सुरजीत सिंह निवासी भालख रियासी (जम्मू कश्मीर) और बस में सवार कुलदीप सिंह पुत्र गुरबचन सिंह, गुरबचन सिंह पुत्र चरण सिंह निवासी उत्तम नगर नई दिल्ली, वरिंदर पाल सिंह पुत्र रविंदर निवासी माशीवाड़ा की मौत हो गई है जिनकी लाशों को सड़क सुरक्षा बल द्वारा जे.सी.बी. की मदद से बाहर निकाला गया।