Home Religious सोमवार रुके कार्य पूरे होंगे, नए स्त्रोत से आमदनी होगी, बड़े फैसले...

सोमवार रुके कार्य पूरे होंगे, नए स्त्रोत से आमदनी होगी, बड़े फैसले तत्काल न लें, वाहन सावधानी से चलाएं, जीवनसाथी संग प्रेम बढ़ेगा, पढ़ें राशिफल

Rashi
Rashi

मेष राशि करियर आगे बढ़ेगा। आप अपनी समस्याओं को शांति से सुलझा पाएंगे। किसी मित्र के साथ यात्रा कर सकते हैं। गलतियों को न दोहराएं। कारोबार में लेनदेन सावधानी से करें। जीवनसाथी से प्रेम बढ़ेगा।

वृष राशि छोटी-छोटी बातों पर क्रोध न करें। सेहत को लेकर चिकित्सक से सलाह ले सकते है। यात्रा के दौरान संकट का सामना करेंगे। धन लाभ होगा। बिगड़े हुए काम बनेंगे। आपका दिन सामान्य रहेगा।

मिथुन राशि  रिश्तेदारों से मिल सकते हैं। घर में वैवाहिक कार्यक्रम का आयोजन होगा। किसी करीबी से विचार मतभेद हो सकते हैं। आपको नए स्रोत से आमदनी होगी। रुके हुए कार्य पूरे होंगे।

कर्क राशि व्यवसायिक लेनदेन सतर्कता से करें। आज का दिन अच्छा रहेगा। सोचे हुए काम पूरे होंगे। विद्यार्थियों को सफलता मिलेगी। धन संकट का सामना कर सकते हैं। वाहन सावधानी से चलाएं।

सिंह राशि  शत्रुओं से सावधान रहना होगा। सामाजिक कार्यों में हिस्सा लेंगे। अपनी कमजोरियों को दूर करने का प्रयास करें। सरकारी कार्यों में विलंब होगा। जमीन आदि खरीद सकते हैं। बड़े फैसले तत्काल न लें।

कन्या राशि  पुराने मित्रों से मुलाकात होगी। आज प्रबुद्ध लोगों की सलाह काम आएगी।राजनीतिक लोगों से परिचय होगा। आज का दिन अच्छा रहेगा। करियर को लेकर चल रही दिक्कत दूर होगी।

तुला राशि  धन लाभ होने की संभावना है। कोई आपको अच्छी खबर देगा। धार्मिक कार्यों में मन लगेगा। गूढ़ विद्याओं का अध्ययन कर सकते हैं। बच्चों के साथ वक्त बिताएं। मानसिक रूप से शांत रहने का प्रयास करें।

वृश्चिक राशि  यात्रा के दौरान लापरवाही न करें। भौतिक सुख संसाधन जुटाएंगे। लवर्स को किसी बात से दिक्कत हो सकती है। आज का दिन युवाओं को लिए अच्छा रहने वाला है। रुके हुए कार्य पूरे करेंगे।

धनु राशि  परिवार के लोगों से बहस हो सकती है।रिश्ते में खटास रहेगी। जीवनसाथी के साथ विवाद होने की संभावना है। नौकरीपेशा लोगों को प्रमोशन की सूचना मिल सकती है।

मकर राशि  अपने व्यवहार में बदलाव महसूस करेंगे। किसी के बहकावे में आकर धन खर्च न करें। हवाई यात्रा करने का मौका मिलेगा। धन सावधानी से खर्च करें। पारिवारिक विवाद दूर होंगे।

कुंभ राशि  वाणी पर नियंत्रण रखें। मित्रों के साथ वक्त बिताएंगे। निजी कंपनी में काम करने वालों को इंक्रीमेंट मिल सकता है। अपनी बातों को मानने के लिए दबाव न डालें। आज का दिन ठीक रहेगा।

मीन राशि  सार्वजनिक जीवन में सक्रिय रहेंगे। कारोबार को लेकर प्रयोग न करें।आज का दिन अच्छा रहेगा। युवा वर्ग को करियर संबंधी सफलता मिलेगी। सहज व शांत रहे का प्रयास करें। तनाव लेने से बचें।