

बयूरो: भारत और न्यूजीलैंड के बीच चैम्पियंस ट्रॉफी का फाइनल मुकाबला दुबई इंटरनेशनल स्टेडियम में खेला गया। न्यूजीलैंड ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी का फैसला लेते हुए डेरिल मिशेल और माइकल ब्रेसवेल के अर्धशतक की बदौलत 7 विकेट के नुकसान पर भारत को 252 रन का लक्ष्य दिया है। भारत की तरफ से कुलदीप यादव और वरूण चक्रवर्ती ने सबसे ज्यादा 2-2 विकेट अपने नाम किए। लक्ष्य का पीछा करते हुए कप्तान रोहित शर्मा के अर्धशतक व मजबूत मिडल ऑर्डर की बदौलत चैंपियंस ट्रॉफी का फाइनल जीत पहली ऐसी टीम बन गई जिसने तीन बार चैंपियन ट्रॉफी अपने नाम की।

