मेष
आज का दिन आपके लिये सर्वाधिक महत्वपूर्ण हैं। अपने सौन्दर्य और रहन-सहन पर काफी ध्यान देंगे। छात्र गुरुजनों के प्रति निष्ठाभाव रखें। कार्यक्षेत्र में आपकी राय से लोग सहमत नहीं होंगे। निर्माण कार्यों में प्रगति होने की संभावना है।
वृषभ
आज राजनीति से जुड़े लोगों को विजय मिल सकती है। सम्पत्ति विवाद सुलझाये जा सकते हैं। अपने सिद्धान्तों से किसी भी तरह का समझौता न करें। दूसरो के व्यक्तिगत मामलों से दूरी बनाकर रखें। अपने हृदय के भावों की अभिव्यक्ति प्रेमीजन से करने के लिये उत्तम दिन है।
मिथुन
आज यदि आपका व्यवसाय है तो लेनदेन पर नजर बनाये रखें। किसी विशेषज्ञ से भी सलाह लेना उचित होगा। आवश्यक कार्यों में विलम्ब हो सकता है। किसी बड़ी साझेदारी में आज सम्मिलित न हों। बदलते मौसम को लेकर सेहत का ध्यान विशेष रूप से रखें।
कर्क
आज कार्यक्षेत्र में अधिकारी आपकी काफी सहायता करेंगे। आर्थिक दृष्टिकोण से दिन काफी अच्छा रहने वाला है। आज आप अपने शौक पर काफी धन खर्च करेंगे। जीवनसाथी की विनम्रता से आकर्षित रहेंगे। उच्च शिक्षा में उत्तम परिणाम प्राप्त होंगे। कुछ नये और रोचक अनुभव आपको प्राप्त होने वाले हैं।
सिंह
आज आत्मविश्वास से भरपूर रहेंगे। अविवाहितों को विवाह में परिणित करने का विचार बनायेंगे। विदेश में शिक्षा ले रहे लोगों के लिये दिन बहुत ही अच्छा है। मन में विचारों का प्रवाह बढ़ेगा। दूर की यात्रा करने से आपको बचना चाहिये। कुछ लोग आपसे नाराज हो सकते हैं।
कन्या
आज कार्यशैली को नया रूप देने का प्रयास करेंगे। दोस्तों के साथ आप काफी अच्छा महसूस करेंगे। अनुचित कार्यों में रुचि न लें। युवा अपने करियर को लेकर चिन्तित हो सकते हैं। प्रेमी जन के प्रति काफी आकर्षित रहेंगे। कम मेहनत से आपको अच्छे परिणाम मिलेंगे।
तुला
आज काम का दबाव कम होगा। धन सम्बन्धित कार्यों को लेकर आप निर्णय बदल सकते हैं। दिखावे की प्रवृत्ति के कारण नुकसान हो सकता है। घर में किसी सदस्य का स्वास्थ्य खराब हो सकता है। सामाजिक कार्यों में आप सहभागिता दिखायेंगे।
वृश्चिक
आज आपको प्रशंसा मिलेगी। आपके सुझावों से लोगों को काफी लाभ मिलेगा। व्यापार में आगे बढ़ने के अवसर मिलेंगे। छोटे बच्चों को अच्छी सीख दें। कार्यक्षेत्र में तकनीकी परेशानियाँ उभर सकती हैं। मीडिया से जुड़े लोगों के लिये दिन बहुत अच्छा रहने वाला है।
धनु
आज किसी सहयोगी के कारण आपके काम अटक सकते हैं। घरेलू चिन्ताओं का असर काम पर पड़ सकता है। मन की उथल-पुथल को शान्त करने का प्रयास करें। विपरीत परिस्थितियों से घबराने के बजाय उनका समाधान खोजें।
मकर
आज वैवाहिक जीवन सुखमय रहेगा। दूसरों के साथ आपका तालमेल अच्छा रहेगा। परिवार और कारोबार में सन्तुलन बनाकर रखें। राजनीति से जुड़े लोगों के लिये दिन बहुत ही शानदार रहने वाला है। व्यवसाय में साझेदारों से आपको काफी लाभ मिलेगा।
कुंभ
आज पको सफलता मिलेगी। लोगों के साथ आप सम्वाद अच्छा रखें। विवाह जैसे आयोजनों के लिये खरीदारी कर सकते हैं। स्वास्थ्य को अच्छा बनाये रखने के लिये नित्य व्यायाम करें। निर्माण क्षेत्र से जुड़े लोगों को बहुत मेहनत करनी पड़ेगी। प्रेम सम्बन्धों में नयापन देखने को मिलेगा।
मीन
रोजगार में बदलाव करने के लिये ठीक समय नहीं है। मित्रों से मदद लेने में संकोच न करें। आज युवा वर्ग को किसी नौकरी आदि के इन्टरव्यू में सफलता मिल सकती है। दूसरों के लिये सदैव अच्छा सोचें। उच्च अधिकारियों का रूख आपके प्रति सकारात्मक रहेगा।