Home Crime जालंधर: गुंडागर्दी! Thar गाड़ी को रोक कर पहले उसे तोड़ा फिर चालक...

जालंधर: गुंडागर्दी! Thar गाड़ी को रोक कर पहले उसे तोड़ा फिर चालक पर हथियारों से किया जानलेवा हमला, गोलियां चलने की भी सूचना, पढ़ें व देखें

बयूरो: जालंधर के मकसूदा इलाके में हमलावरों ने युवक पर तेजधार हथियारों से हमला कर दिया। युवक जालंधर के बस्तियात इलाके का रहने वाला है। बताया जा रहा है की इस दौरान फायरिंग भी हुई लेकिन इसकी अभी पुष्टि नहीं हुई । जानकारी मुताबिक पीड़ित अपने दोस्त के साथ कॉलेज मे फेट पर गया था। इस दौरान कुछ युवकों ने मकसूदा फ्लाईओवर के पास रास्ता रोककर उसपर हमला कर दिया और उसकी थार गाड़ी को भी तोड़-फोड़ दिया। जख्मी हालत में युवक को इलाज के लिए लिए सिविल अस्पताल दाखिल करवाया गया है। वहीं थाना-1 की पुलिस ने मामले की जाँच शुरू कर दी है।