Home Punjab पंजाब: गिरफ्तार Deport किए गए 2 भगौड़े युवक, डबल मर्डर पश्चात Dunki...

पंजाब: गिरफ्तार Deport किए गए 2 भगौड़े युवक, डबल मर्डर पश्चात Dunki लगा अवैध तरीके से पहुंचे थे USA, डंकी लगवाने वाले Travel Agent लगातार घिर रहे घेरे में, आज (16 फरवरी) आएगा Deport किए गए भारतियों को लेकर तीसरा US आर्मी का विमान, पढ़ें व देखें

बयूरो: अवैध तरीके से विदेश गए भारतीयों को अमेरिका से डिपोर्ट कर लगातार दूसरे US आर्मी के विमान से वापिस भेज दिया गया है। वहीं इस दौरान खबर मिली है कि गत दिन (15 फरवरी देर रात) अमेरिका से डिपोर्ट होकर आए पंजाबियों में से 2 युवकों को पुलिस ने हिरासत में ले लिया है। यह दोनों युवक पटियाला के राजपुरा के रहने वाले बताए जा रहे हैं।

खबर मिली है कि 2023 में राजपुरा में डबल मर्डर हुआ था और इसमें 2 चचेरे भाइयों प्रदीप और संदीप को पुलिस ने नामजद किया था। कोर्ट द्वारा इन्हें भगौड़ा करार दिया गया था और ये दोनों डंकी लगाकर अमेरिका चले गए थे। गत दिन डिपोर्ट किए गए युवकों में उन्हें भी वापिस भेजा गया। इसके बाद पुलिस ने राजपुरा पहुंचते ही इन्हें हिरासत में ले लिया है और आगे की कार्रवाई की जा रही है।

इमीग्रेशन मालिक धोखाधड़ी के बल पर चकाचौंध की जिंदगी व्यतीत कर रहे हैं। एजेंटों व इमीग्रेशनों मालिकों ने पंजाब में लोगों के साथ धोखाधड़ी व ठगने को लेकर अपना जाल बिछा रखा है इसे लेकर पंजाब सरकार एक्शन मोड में नजर आ रही है और सख्त कदम उठाने जा रही है। पंजाब में जालंधर, अमृतसर, कपूरथला, लुधियाना, पटियाला, बठिंडा, मोगा, नवांशहर, रोपड़, संगरूर, मोहाली जिले शामिल हैं जहां इमीग्रेशन के नाम पर लोग अपना अवैध कारोबार चलाते हैं। वहीं 3200 से अधिक इमीग्रेशन व ट्रेवल एजेंट के रूप में काम करने वालों की संख्या सामने आई है जिनमें से 700 से अधिक लोगों की पहचान हुई है। इन लोगों का कहीं भी ऑफिस नहीं है। ये लोग केवल एजेंट के रूप में ग्राहकों को ढूंढते हैं। ऐसे ग्राहकों को वह डंकी रास्ते व अवैध दस्तावेज तैयार कर विदेशों में भेजकर लाखों रुपए ठगते हैं।