Home Crime जालंधर: FIR ट्रेवल एजेंट ‘The MANINDER SINGH’ सहित 4 पर, लाखों की...

जालंधर: FIR ट्रेवल एजेंट ‘The MANINDER SINGH’ सहित 4 पर, लाखों की ठगी व बिना License विदेश भेजनें का है मामला, पढ़ें व देखें

बयूरो: बस स्टैंड के पास द मनिंदर सिंह ट्रैवल एजेंट द्वारा कनाडा भेजने के नाम पर 25 लाख रुपए लेकर उनके साथ मारपीट करने और पासपोर्ट रखने का मामला सामने आया है।मामले में पुलिस ने मनिंदरपाल सिंह और पार्टनर गोमसी के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है।

मामले की जानकारी देते हुए हरपिंदर जीत कौर ने कहा कि वह पिछले 1 साल से बच्चों के पासपोर्ट लेने और एजेंट द्वारा पैसे वापिस ना किए जाने को लेकर चक्कर काट रही है। लेकिन अब एजेंट मनिंदर द्वारा कहा जा रहा है कि वह उन्हें अवैध रूप से कनाडा भेज देते है। पीड़िता ने जब विरोध किया तो एजेंट मनिंदर सिंह भड़क गया और उनसे झगड़ा करने लगा। इस दौरान एजेंट मनिंदर ने साथियों के साथ मिलकर उनके पिता, चाचा और भाई पर हमला कर दिया और पिस्टल उनके भाई के सिर पर मारकर उसे गंभीर रूप से घायल कर दिया। पीड़िता ने अपना पास्पोर्ट और पैसे वापिस लेने की गुहार लगाई है।

वहीं मामले की जानकारी देते हुए एसीपी भरत मसीह ने कहा कि उनके द्वारा ट्रैवल एजेंट मनिंदर सिंह के खिलाफ मामला दर्ज किया है। पीड़ित ने शिकायत दी थी एजेंट पिछले एक साल से उन्हें परेशान कर रहा था। मामले की जांच के बाद मनिंदर सिंह के खिलाफ मामला दर्ज किया गया।

मनिंदर के खिलाफ 115 सब सेक्शन 2, 126, 316 सब सेक्शन 3 और 13 पीटीपी एक्ट के तहत केस दर्ज किया है। वहीं डोंकी लगाकर भेजने की जांच की जा रही है। एसीपी ने कहा कि एजेंट लोगों से कनाडा भेजने के इतने पैसे नहीं ले सकता, क्योंकि एजेंट के पास जो लाइसेंस है वह कंसल्टेंट ट्रैवल है, वह लोगों को कंसल्टेंट कर सकता है, जिसकी 1 हजार रुपए फीस हो सकती है।