Home Religious शनिवार प्रेमिजन संग घूमने जाएंगे, पुरानी उलझनों को लेकर परेशान रहेंगे, कानूनी...

शनिवार प्रेमिजन संग घूमने जाएंगे, पुरानी उलझनों को लेकर परेशान रहेंगे, कानूनी पचड़ो से मुक्ति मिलेगी, परिजनों के साथ समय बिताएंगे, पढ़ें राशिफल

Rashi
Rashi

मेष राशिफल

आज कार्यक्षेत्र में अफसर आपसे काफी प्रसन्न रहेंगे।करियर सम्बन्धी कार्यों में देरी हो सकती है। लोन से जुड़े मामले उलझने की आशंका है। कब्ज के रोगियों को आज परेशानी होगी। बेवजह के किसी मुद्दों पर आप घिर सकते हैं।

वृषभ राशिफल 

आज सेहत की समस्या हो सकती है। जिम्मेदारियों से घिरे रहेंगे। जॉब में बदलाव को लेकर मन कुछ शंकित रहेगा। अपनी प्रतिभा पर विश्वास बनाये रखें। रिटेल व्यवसायियों के लिये दिन शुभ है। अनजान लोगों से लेनदेन न करें।

मिथुन राशिफल

आज ज्यादा उत्साह के कारण काम बिगड़ने की आशंका है। पुराने रोग दोबारा उभर सकते हैं। शाम के समय आप दिखावे में धन खर्च करेंगे। विदेशी स्रोतों से धन लाभ मिलने के योग बन रहे हैं। किसी दिक्कत को लेकर आप लापरवाह हो सकते हैं।

कर्क राशिफल

आज आप घर में किसी उत्सव का आयोजन कर सकते हैं। पैतृक कारोबार में बड़ा लाभ मिल सकता है। आपके द्वारा बनायी हुई योजना सफल होगी। छात्रों को उच्च शिक्षा के लिये बेहतरीन अवसर होने की सम्भावना है। प्रेम सम्बन्धों में मधुरता बढ़ेगी।

सिंह राशिफल

आज कार्यक्षेत्र में उच्च अधिकारियों का सहयोग प्राप्त होगा। नये कार्य की योजना बनाने के लिये दिन शुभ है। कानूनी पचड़ों से मुक्ति मिल सकती है। व्यापार में पार्टनरशिप करने के मौके मिलेंगे। जीवनसाथी के प्रति आपके मन में सम्मान भाव बढ़ेगा। परिवार में प्रसन्नता का माहौल रहेगा।

कन्या राशिफल

आज दाम्पत्य जीवन का असन्तोष बढ़ सकता है। नयी तकनीक को लेकर उत्साहित रहेंगे। आप दूसरों की मदद करने के कारण लोकप्रिय रहेंगे। सज्जनों के साथ आपका सम्पर्क मजबूत होगा। आपकी सेहत अच्छी बनी रहेगी। पिता के साथ आपके सम्बन्ध मधुर होंगे।

तुला राशिफल

आज घर में किसी सामान की कमी के कारण आप तनाव में आ सकते हैं। नये प्रेम सम्बन्धों को लेकर सावधान रहें। आज दस्त और उल्टी जैसी समस्या हो सकती है। इलाज पर धन खर्च होगा। इसके कारण आपको खर्चों पर कटौती भी करनी पड़ेगी।

वृश्चिक राशिफल

आज कारोबार में अपने लक्ष्यों को समय से पहले निपटा लेंगे। आपको बड़ा पद सौंपा जा सकता है। ससुराल पक्ष से शुभ सूचना मिल सकती है। नव विवाहित जोड़े आज रोमान्टिक समय व्यतीत करेंगे। परिवार में सभी लोग काफी प्रसन्न रहेंगे।

धनु राशिफल

आज का दिन रोचक रहेगा। नए आइडियाज़ आयेंगे। इसका प्रयोग आप काम के लिये भी कर सकते हैं। नौकरीपेशा लोगों को सहकर्मियों के व्यवहार से परेशानी होगी। अपने लक्ष्य के प्रति आप एकाग्र रहेंगे। व्यापार में धन लाभ हो सकता है।

मकर राशिफल

आज का दिन आत्मविश्वास से भरपूर रहेगा। प्रेमी जोड़े विवाह को लेकर परिजनों को मनाने में सफल रहेंगे। विवादित मामलों पर समझौता हो सकता है। मीडिया और राजनीति से जुड़े लोगों के लिये दिन बहुत अच्छा है। आप लोगों के बीच लोकप्रिय रहेंगे।

कुंभ राशिफल 

आज अनुशासित रहें। घर के बुजुर्ग प्रसन्न रहेंगे। प्रेमी जन के साथ आप कहीं घूमने जा सकते हैं। गले में संक्रमण की समस्या हो सकती है। ऑफिस में काम अधिक न होने के बाद भी ज्यादा मेहनत करनी पड़ेगी। पुरानी उलझनों को लेकर आप थोड़े परेशान रहेंगे।

मीन राशिफल

आज का दिन का काफी अच्छा रहेगा।आपकी नए लोगों से मुलाकात होगी। धन संपत्ति में वृद्धि होगी। कीमती वस्तुओं की खरीदारी का विचार बनायेंगे। बच्चों की जरूरतों का ध्यान रखें। कार्यक्षेत्र में दिन बहुत अच्छा रहेगा। दृढ़ निश्चय के दम पर आप कोई बड़ा काम कर सकते हैं। परिजनों के साथ समय बिताएंगे।