Home Religious मंगलवार पुराने धन की प्राप्ति संभव, कार्यक्षेत्र में वाहवाही मिलेगी, घूमने जा...

मंगलवार पुराने धन की प्राप्ति संभव, कार्यक्षेत्र में वाहवाही मिलेगी, घूमने जा सकते हैं, अटके कार्य पूरें कर लेंगे, किसी से अनबन हो सकती है, पढ़ें राशिफल

Rashi
Rashi

मेष राशि : आज आय बढ़ने से मन प्रसन्न होगा। अति आत्मविश्वास के कारण काम बिगड़ने की सम्भावना है। प्रेम सम्बन्धों को पारिवारिक स्वीकृति मिलने से प्रसन्न रहेंगे। आपकी विनम्रता की लोग प्रशंसा करेंगे। सुख-सुविधाओं में आप धन खर्च कर सकते हैं। यात्रा करते समय अनजान लोगों पर भरोसा कर जोखिम न लें।

वृषभ राशि  : आज योजनाओं को गुप्त रखें। भोग-विलास की वस्तुओं पर धन खर्च कर सकते हैं। व्यावसायिक रिश्तों में प्रगाढ़ता आयेगी। घर में मांगलिक कार्यक्रम का आयोजन हो सकता है। जीवनसाथी के साथ आपका तालमेल बहुत ही अच्छा रहेगा। माता के स्वास्थ्य की चिन्ता होगी।

मिथुन राशि  : आज किसी से अनबन हो सकती है। जीवनसाथी की बातों पर नाराज न हों। व्यापारी वर्ग के मन में असन्तोष हो सकता है। दिल की अपेक्षा दिमाग से फैसला लें। अत्यधिक बहसबाजी से आपको बचना चाहिये। अपनी सेहत का ध्यान रखें।

कर्क राशि  : आज अविवाहित लोगों का विवाह तय हो सकता है। दोस्तों के साथ मनोरञ्जक समय व्यतीत करेंगे। सन्तान को लेकर शुभ समाचार मिल सकते हैं। आपके व्यवहार से सब लोग प्रसन्न रहेंगे। फाइनेन्स से जुड़ी गतिविधियों के लिये दिन उत्तम रहने वाला है। प्रेमी अपने दिन को स्पेशल बनाएंगे।

सिंह राशि : आज अपनी योग्यता के बलबूते कार्यक्षेत्र में बड़ी उपलब्धि प्राप्त करेंगे। आपकी छवि लोगों के सामने निखर कर सामने आयेगी। घर के कार्यों में आज काफी व्यस्त रहेंगे। परिवार के लोग आपके लिये कुछ निर्णय ले सकते हैं। आज आप अटके कार्यों को पूर्ण कर लेंगे।

कन्या राशि  : आज आपको दूसरे लोगों पर अधिक भरोसा नहीं करना चाहिये। धार्मिक गतिविधियों में आप रुचि लेंगे। पिकनिक के लिये आप जा सकते हैं। कारखानों में काम करने वाले सुरक्षा मानकों का पालन करें, जोखिम लेने से बचें। प्रेम सम्बन्धों में प्रगाढ़ता बढ़ेगी। युवा जातक अपने प्रेमी को प्रपोज कर सकते हैं।

तुला राशि : आज घर में प्रसन्नता का माहौल रहेगा। गलत खानपान से गैस और अपच की समस्या हो सकती है। किसी से अपनी गुप्त बातें शेयर न करें। बेवजह की यात्रा करने से आपको बचना चाहिये। इन्टरनेट पर काफी समय बिताएंगे।

वृश्चिक राशि : आज कारोबार में नये अनुबन्ध कर सकते हैं। वैवाहिक जीवन रोमान्स से भरपूर रहने वाला है। सम्पत्ति के क्रय-विक्रय से अत्यधिक धन लाभ हो सकता है। सिनेमाघर और होटल व्यवसायियों की आय बढ़ सकती है। मेहनत के कारण जो थकान थी वो आज दूर होगी।

धनु राशि : आज सुखद परिणाम मिलेगा। विदेश में शिक्षा लेने वाले लोगों के लिये दिन बहुत ही अच्छा है। व्यावसायिक यात्रा हो सकती है। महत्वपूर्ण कार्यों को प्राथमिकता में लाते हुये पूर्ण कर लें। यदि आप साझेदारी में काम करना चाहते हैं तो आज का समय बहुत उत्तम है। खर्चों को लेकर सावधान रहना चाहिये।

मकर राशि  : आज राजनीति से जुड़े लोगों का वर्चस्व बढ़ेगा। घर के बड़े बुजुर्ग आपसे काफी प्रसन्न रहने वाले हैं। आप स्वयं को ऊर्जावान महसूस करेंगे। करियर से जुड़ा हुआ सुनहरा मौका मिलेगा। आपके मित्रों की संख्या में बढ़ोत्तरी होगी। सहयोगियों की सलाह पर ध्यान दें।

कुंभ राशि : आज अपनी दिनचर्या में बदलाव कर सकते हैं। जीवनसाथी के साथ नोंक-झोंक होने की सम्भावना है। पुराने धन की प्राप्ति हो सकती है। बच्चों को कुछ अच्छा सिखाने का प्रयास करेंगे। कार्यक्षेत्र में आपको वाहवाही मिलेगी। जीवनसाथी के साथ घूमने जा सकते हैं। आज किसी खास व्यक्ति से मुलाकात होगी।

मीन राशि : आज आपको कोई अच्छा आइडिया मिल सकता है जो कार्यक्षेत्र में आपकी काफी मदद करेगा। कार्यों में आ रही बाधा दूर होगी। युवा लड़के कुसंगति से बचें। नये उत्पादों की शुरुआत कर सकते हैं। व्यापार में सहयोगियों की मदद मिलेगी।