


बयूरो: भारत ने रविवार को यहां फाइनल में दक्षिण अफ्रीका को 9 विकेट से हराकर लगातार दूसरी बार आईसीसी महिला अंडर-19 टी20 विश्व कप का खिताब जीता। दक्षिण अफ्रीका के 83 रन के लक्ष्य का पीछा करते हुए भारत ने 52 गेंद शेष रहते 11.2 ओवर में 1 विकेट पर 84 रन बनाकर आसान जीत दर्ज की।