


बयूरो: जालंधर के प्रख्यात Lovely Group से ठगों द्वारा लाखो की ठगी करने का मामला सामने आया है। जानकारी अनुसार यह घटना लवली बेक स्टूडियो के कर्मचारी वादिक श्रीवास्तव के साथ हुई। पुलिस को दी गई शिकायत मे श्रीवास्तव ने बताया कि उसको Whatsapp पर कॉल आई। जिसमे Mittal परिवार के सदस्य की Photo बतौर DP लगी हुई थी। आरोपी ने खुद को मालिक बताकर कंपनी के बैंक अकाउंट की जानकारी हासिल करना चाही। इतना ही नहीं आरोपी ने बातों में लगाकर उससे धोखाधड़ी करने की भी कोशिश की जिसका उसे शक हो गया। उसके बाद कर्मी ने इस बात की जानकारी मालिकों को दे दी। थाना 4 की पुलिस ने शिकायत की जांच कर अज्ञात आरोपियों के खिलाफ बीएनएस की धारा 318 (4), 319 (2) और आईटी एक्ट की धारा 62, 66 (डी) और 66 (ई) के अधीन केस दर्ज कर लिया है।