अपने जीवनसाथी का सम्मान करें। अनावश्यक विवादों से दूर रहें। विदेश में रहने वाले लोगों को धन की कमी का सामना करना पड़ सकता है। अपने नकारात्मक पक्ष को समझें और उसे दूर करने का प्रयास करें। बिना माँगी सलाह देने के कारण विवाद हो सकता है।
वृषभ
आज अपने वैवाहिक जीवन का भरपूर आनन्द लेंगे। घर की साज-सजावट का पूरा ध्यान रखेंगे। कारोबार में बड़ा लाभ मिलने की सम्भावना बन रही है। अपने काम को काफी अच्छी तरह से पूरा करेंगे। पुश्तैनी व्यवसाय कर रहे लोगों की आमदनी बढ़ेगी।
मिथुन
आज अपनी योग्यता के अनुरूप कार्य करके सन्तुष्टि का अनुभव करेंगे। जीवनसाथी के साथ तनाव दूर होगा। आपके काम में स्थिरता रहेगी। व्यावसायिक यात्रा से आपको लाभ मिलेगा। रिटेल कारोबार में तेजी का माहौल रहेगा। रिश्तों के बीच बढ़ रही दूरियाँ कम होंगी। शत्रुओं से अलर्ट रहना होगा।
कर्क
आज स्वास्थ्य काफी अच्छा रहेगा। गूढ़ विद्या के प्रति आकर्षित रहेंगे। परिजनों के साथ शॉपिंग के लिये जा सकते हैं। छोटी बातों पर त्वरित प्रतिक्रिया आपके के लिये नुकसानदेह हो सकती है। जॉब में आपको बदलाव के मौके मिल सकते हैं। जोखिम न लें।
सिंह
अपनी इच्छाओं को दूसरों पर न लादें। किसी को सलाह न दें। आज आपको कुछ विपरीत परिस्थितियों का सामना करना पड़ेगा। जिसके कारण आपका मूड ऑफ हो सकता है। चापलूस लोगों से दूरी बनाकर रखें। बदलते मौसम को लेकर अपने स्वास्थ्य का ध्यान रखें। यथार्थवादी बने रहें अन्यथा आप गलत निर्णय ले सकते हैं।
कन्या
आज घर की साज-सजावट में काफी ध्यान देंगे। मेहनत के सकारात्मक परिणाम मिलेंगे। आपकी प्रतिष्ठा में वृद्धि होगी। पारिवारिक तनाव दूर होगा। विद्यार्थियों को शिक्षा के उत्तम अवसर प्राप्त होंगे। एक साथ कई कार्य करने से आपको थकान हो सकती है। अनजान लोगों से सावधान रहें।
तुला
आपके काम में लाभ की स्थिति बनी रहेगी। आय में वृद्धि हो सकती है। शत्रु पक्ष आपको नुकसान पहुँचाने को लेकर तत्पर रहेगा। जीवनसाथी के साथ चर्चा करने से काफी समस्याओं का समाधान हो जायेगा। शारीरिक बाधा का निवारण होगा। बेवजह की बातों को तूल न दें। नौकरी पाने का सपना देख रहे जातकों की इच्छा पूरी होगी।
वृश्चिक
आज निजी कंपनी में काम कर रहे लोगों के ऊपर दबाव बढ़ सकता है। लेकिन शाम का समय आप मनोरंजन में बितायेंगे। कार्यक्षेत्र में नये मित्र बन सकते हैं। प्रेम सम्बन्धों में थोड़ी सावधानी रखें। थोड़ी सी लापरवाही बड़ी परेशानी को आमंत्रण दे सकती है। यात्रा करते समय अलर्ट रहें।
धनु
विरोधी आपकी छवि को बिगाड़ने में लगे रहेंगे। कुसंगति से आपको बचना चाहिये। नयी कार्य योजना बनाने से पहले अनुभवी लोगों की सलाह अवश्य ले लें। कार्यक्षेत्र में जिम्मेदारियों का दबाव बढ़ सकता है। रक्तचाप के रोगियों को तनाव से बचना चाहिये।
मकर
आज काफी अनुशासित रहेंगे। किसी मीटिंग को लेकर योजना बना सकते हैं। फाइनेन्स को लेकर समस्या का समाधान हो जायेगा। आज का दिन राजनीति से जुड़े लोगों के लिये काफी बेहतरीन है। आपके सामने करियर के विकल्प सामने आयेंगे।
कुंभ
आत्मविश्वास जागृत होगा। नयी विधा सीखने के लिये तत्पर रहेंगे। विद्यार्थी पढ़ाई को लेकर लापरवाह हो सकते हैं। दूसरों के मामले में अपनी सलाह सोच-समझकर दें। अपने कार्यों में आलस्य का अनुभव करेंगे। शाम को दिन भर की थकान दूर होगी। युवाओं को करियर को लेकर चल रही समस्या दूर होगी। मनचाही जगह पर नौकरी मिल सकती है।
मीन
जीवनसाथी से किसी बात के कारण विवाद हो सकता है। स्वास्थ्य का विशेष ध्यान रखें। अपने खानपान और दवाइयों का ध्यान रखें। जॉब कर रहे लोगों के लिये आज का दिन अच्छा नहीं है। धन के लेन-देन में चूक हो सकती है। किसी जरूरी कार्य के लिए यात्रा कर सकते हैं।