Home Punjab पंजाब: गाड़ियों में Fancy Number के शौक़ीन हो जाए अब 8 गुना...

पंजाब: गाड़ियों में Fancy Number के शौक़ीन हो जाए अब 8 गुना ज्यादा पैसे देने को तैयार, सरकार का आया बड़ा फैसला, पढ़ें

ब्यूरो: पंजाब में वाहनों के फैंसी व छोटे नंबर लेने वालों के लिए अभी-अभी बड़ी खबर सामने आई है। गड़ियों के फैंसी नबंरो को लेकर सरकार ने बंद पड़ी साईट को दोबारा से शुरू करने का फैसला ले लिया है, जिससे अब लोगों की जेब ढीली होगी। राज्य सरकार के ट्रांसपोर्ट विभाग द्वारा वाहनों के फैंसी और छोटे नंबरो की आरक्षित कीमतों में कई गुना इजाफा कर दिया गया है। विभाग द्वारा पिछले करीब 3 महीने से फैंसी नंबरो की ऑनलाइन निलामी बंद कर इस पर विचार किया जा रहा था। बुधवार को इसे हरी झंडी देकर नोटिफिकेशन जारी कर दिया गया है।

सीरीज का सबसे अहम नंबर 0001 जिसकी पहले आरक्षित कीमत ढाई लाख रुपए थी अब उसकी कीमत 5 लाख रुपए कर दी गई है। जबकि 25 हजार की आरक्षित कीमतों वाले 0002 से लेकर 0009 और 0786 की आरक्षित कीमतों में 8 गुना बढ़ोतरी करते हुए आरक्षित कीमत 2 लाख रुपए कर दी गई है। इसी प्रकार अन्य नंबरो की आरक्षित कीमतों में भी इजाफा किया गया है। इसके साथ ही 1100, 2200, 3300 6300 जैसे नंबरो को भी अब ऑनलाइन निलामी में डाल दिया गया है। दलालों पर नकेल कसने के लिए बोली में हिस्सा लेने के लिए आधार के.वाई.सी. अनिवार्य कर दी गई है।