










बयूरो: जालंधर के आदमपुर से विधायक सुखविंदर कोटली व वरिष्ठ युवा नेता अश्वन भल्ला आगामी दिल्ली चुनावों में प्रचार के लिए दिल्ली पहुंचे। जानकारी अनुसार विधायक कोटली व अश्वन भल्ला ने दिल्ली की कालका जी विधानसभा सीट पर कांग्रेसी उम्मीदवार व आल इंडिया महिला कांग्रेस प्रधान अलका लांबा के लिए उनके साथ प्रचार किया।
इस दौरान अश्वन भल्ला ने कहा कि दिल्ली में कांग्रेस सरकार बनने जा रही है क्यूंकि आज तक जो भी विकास दिल्ली में हुआ वह कांग्रेस सरकार व शीला दीक्षित की अगुवाई में हुआ है। उन्होंने कहा कि केजरीवाल व उनकी सरकार ने सिर्फ दिल्लीवासियों को लुभावने लारे लगा कर राज किया व उन्हें लूटा है। उन्होंने कहा कि दिल्ली में कांग्रेस सरकार बनाने में कालका सीट से अलका लांबा जीत कर सीट कांग्रेस की झोली में डालेंगी व अहम योगदान निभाएंगी।
