एलपीयू के 10 पुरुष वेटलिफ्टर्स ने खेलो इंडिया यूथ गेम्स 2025 के लिए क्वालीफाई किया, जबकि 10 महिला भारोत्तोलकों ने एआईआईयू चैंपियनशिप में अपना स्थान सुरक्षित किया है।
एलपीयू की पुरुष टीम ने एआईआईयू में 3 स्वर्ण, 2 रजत और 1 कांस्य पदक जीता, जबकि एलपीयू की महिला टीम ने एनईआईजेडयू में 3 स्वर्ण और 1 रजत पदक हासिल किया।
जालंधर, लवली प्रोफेशनल यूनिवर्सिटी (एलपीयू) ने वेटलिफ्टिंग चैंपियनशिप की मेजबानी की, जिसमें देश भर के शीर्ष एथलीट ने एक साथ भाग लिया। ऑल इंडियाइंटर यूनिवर्सिटी (एआईआईयू) पुरुष वेटलिफ्टिंग चैंपियनशिप 2024-25 और उत्तर पूर्व क्षेत्र अंतर यूनिवर्सिटी (नोर्थ ईस्ट जोन इंटर यूनिवर्सिटी) महिला वेटलिफ्टिंग चैंपियनशिप 2024-25 में युवा भारोत्तोलकों की प्रतिभा और ताकत का प्रदर्शन किया। एलपीयू ने दोनों वेटलिफ्टिंग चैंपियनशिप में चैंपियन बनकर इस आयोजन पर अपना दबदबा बनाया।
एआईआईयू पुरुष वेटलिफ्टिंग चैंपियनशिप में 80 यूनिवर्सिटी के खिलाड़ियों ने भाग लिया, जिसमें कुल 320 पुरुषों ने प्रतियोगिता की। एलपीयू इस अत्यधिक प्रतिभागी चैंपियनशिप के विजेता के रूप में उभरा, जिसने 3 स्वर्ण पदक, 2 रजत पदक और 1 कांस्य पदक हासिल किया। एलपीयू को जीत दिलाने वाले एथलीट शुभम (स्वर्ण), योगिंदर (स्वर्ण), गगनदीप गिल (स्वर्ण), गोलम टिंकू (रजत), कोमल कार्तिक (रजत) और हिमांशु थापा (कांस्य) थे। मैंगलोर यूनिवर्सिटी पहले रनर-अप के रूप में, जबकि सावित्रीबाई फुले पुणे यूनिवर्सिटी दूसरे रनर-अप के स्थान पर रहा। इसके अलावा, एलपीयू के 10 भारोत्तोलन एथलीटों ने खेलो इंडिया यूथ गेम्स 2025 में भाग लेने के लिए क्वालीफाई हुए है।
उत्तर पूर्व क्षेत्र अंतर विश्वविद्यालय महिला (एनईआईजेडयू) वेटलिफ्टिंग चैंपियनशिप में उत्तरी भारत की 40 यूनिवर्सिटी और 250 महिला एथलीटों ने भाग लिया। इसमें एलपीयू ने 3 स्वर्ण पदक और 1 रजत पदक हासिल किया। विजेताओं में रीना (स्वर्ण), रीमा भोई (स्वर्ण) और स्वाति यादव (स्वर्ण) शामिल थीं, जबकि बोर्नाली ने रजत पदक हासिल किया। पंजाब यूनिवर्सिटी और पंजाबी यूनिवर्सिटी ने क्रमशः प्रथम और द्वितीय रनर-अप स्थान प्राप्त किया। विशेष रूप से, एलपीयू के सभी 10 भारोत्तोलन एथलीटों ने हिमाचल प्रदेश यूनिवर्सिटी में आयोजित होने वाली अखिल भारतीय अंतर यूनिवर्सिटी महिला चैंपियनशिप 2024-2025 में भाग लेने के लिए क्वालीफाई किया।
कार्यक्रम के मुख्य अतिथि, एलपीयू के डायरेक्टर जरनल इंजी. एचआर सिंगला ने पुरुष और महिला भारोत्तोलन दोनों में सभी एथलीटों की कड़ी मेहनत और बेहतर प्रदर्शन की सराहना की। इंजी. सिंगला ने प्रतिभा को बढ़ावा देने और छात्र-एथलीटों के विकास का समर्थन करने के लिए विश्व स्तरीय सुविधाएं प्रदान करने के लिए एलपीयू की प्रतिबद्धता को भी दोहराया। सभी वेटलिफ्टर्स ने अविश्वसनीय दृढ़ संकल्प और कौशल का प्रदर्शन किया, जिससे भारत में प्रतियोगिता खेल के रूप में वेटलिफ्टर्स के बढ़ते महत्व और आकर्षण के बारे में जानकारी दी।