ब्यूरो: सोशल मीडिया पर बदनाम हो चुके कुल्हड़ पिज्जा कपल से जुड़ी बड़ी खबर सामने आई है। सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार कुल्हड़ पिज्जा कपल ने INDIA छोड़ दिया है। सूत्रों का कहना है कि कपल अपने डेढ़ वर्ष के बेटे सहित भारत छोड़ इंग्लैंड शिफ्ट हो गया है। हालांकि इसे लेकर कपल द्वारा कोई जानकारी नहीं दी गई परन्तु पता चला है कि वह कुछ दिन पहले पर्मानेंट रुप से इंग्लैंड शिफ्ट हो गए हैं। कहा जा रहा है कि वह आने वाले कुछ दिनों में इसे लेकर पुष्टि कर सकते हैं। फिलहाल उन्होंने जालंधर में स्थित अपने रेसटोरेंट को बंद नहीं किया है।
जानकारी अनुसार Gun Culture को प्रमोट करने पर दमपत्ति खिलाफ जो मामला दर्ज किया गया है, उसमें जलंधर पुलिस द्वारा चार्जशीट पेश की थी। पुख्ता सूत्रों अनुसार दम्पत्ति विचाराधीन केस की सुनवाई पर कोर्ट में हाजिर नहीं हो रहे, जिसके चलते कोर्ट ने दोनों के नाम Non Bailable Warrant जारी कर दिए हैं। दोनों को काफ़ी समय से पुलिस तलाश रही है। गिरफ्तारी से डरते हुए ही माननीय कोर्ट के आदेश के बावजूद मिली पुलिस सुरक्षा को भी चकमा दे कर दोनो विदेश भाग गए हैं।
आपको बता दें कि कपल की खुद ही रिकॉर्ड की निजी अश्लील वीडियो वायरल होने के बाद से यह बदनाम हो चुके हैं। इसके बाद वह लगातार विवादों में घिरते जा रहे थे। सिख संगठनों द्वारा भी उनका विरोध किया जा रहा था। उनकी सुरक्षा को लेकर भी सवाल खड़े हुए थे जिसके बाद उन्हें हाईकोर्ट द्वारा सिक्टोरिटी दी गई थी। वहीं बीते कुछ समय पहले उनके तलाक की भी खबरें सामने आई थी। लेकिन TRP बटोरने के लिए उक्त बदनाम कपल कभी भी कुछ भी कर सकता है और भारतीय कानून व आदर्शो को तो वह कुछ समझता ही नहीं।