Home Punjab जालंधर: कोहरे व बारिश का अलर्ट जारी, इस दिन पड़ेगी Fog व...

जालंधर: कोहरे व बारिश का अलर्ट जारी, इस दिन पड़ेगी Fog व Rain, पढ़ें व जानें मौसम विभाग का Alert

बयूरो: मौसम विभाग ने जानकारी देते हुए बताया कि पंजाब के 17 जिलों सहित चंडीगढ़ में येलो अलर्ट जारी किया है। विभाग अनुसार आज यानि रविवार को पंजाब के अधिकतर इलाकों में कोहरा छाया रहेगा। मौसम विभाग के अनुसार बीते दिनों में 2 नए वेस्टर्न डिस्टर्बेंस सक्रिय हुए हैं। इसके चलते 21 जनवरी से 23 जनवरी तक बारिश होने की संभावना है। इन दिनों में पंजाब के कई में बारिश हो सकती है। मौसम विभाग ने जालंधर, कपूरथला, लुधियाना, अमृतसर, तरनतारन, पटियाला, संगरूर, बठिंडा, मानसा, बरनाला, संगरूर, फरीदकोट, मुक्तसर, मलेरकोटला, फाजिल्का, फिरोजपुर और मोगा में कोहरे को लेकर येलो अलर्ट जारी किया गया है। इसके साथ ही कई जिलों में शीतलहर का अलर्ट जारी किया गया है।