

बयूरो: जालंधर में गोलियां चलना आम बात होती जा रही है। कभी निजी रंजिश में गोलियां चलाई जा रही हैं तो कभी लूट को अंजाम देने के लिए गोलियां मार लूट की जा रही है। ऐसा ही एक मामला दाना मंडी से सामने आया है। जानकारी अनुसार पेट्रोल पंप के कर्मी से कैश लूट को अंजाम देने के लिए लूटेरों ने कई राउंड फायर किया और कैश लूट कर शहर में कानून व्यवस्था को ठेंगा दिखा फरार हो गए। पुलिस मौके पर पहुंच गई है और खबर लिखे जाने तक मीडिया के सवालों से पुलिस कर्मी बचते नजर आ रहे हैं। मौके पर फिलहाल जांच जारी है। खबर जल्द अपडेट की जाएगी।