Home Crime जालंधर: ‘शक के दायरे’ में मकसूदां मंडी में रशपाल बब्बू पर हुआ...

जालंधर: ‘शक के दायरे’ में मकसूदां मंडी में रशपाल बब्बू पर हुआ हमला, कहीं खुद पर हमला करवा कब्जा करने की नीयत तो नहीं ?

– जिन पर रशपाल बब्बू ने पहले दर्ज करवाई है FIR, उन्होंने लगाए गंभीर आरोप
– एक ओर रशपाल बब्बू पर हुए हमला की CCTV आई सामने
– तो दूसरी ओर रशपाल बब्बू पर ही लगे कई फड़ों पर कब्जा व अवैध वसूली करने के लगे आरोप

बयूरो: मकसूदां मंडी में गत दिवस रशपाल बब्बू द्वारा अपने उपर हुए हमले को लेकर कुछ लोगों पर आरोप लगाए गए जिसकी बाकायदा एक CCTV भी जारी की गई। इस मामले में रशपाल बब्बू ने मौके पर LIVE कवरेज कर रहे पत्रकारों को कुछ लोगों के नाम भी लिए। जबकि उन्होंने मीडिया से सम्पर्क कर अपना पक्ष रखा।

इस बारे सम्पर्क करने वाले करणवीर ने बताया कि वह हॉस्पिटल में अधीन इलाज है। क्यूंकि 14-15 जनवरी की मध्य रात्रि करीब 2-3 बजे के करीब उसके पार्टनर करण अरोड़ा का उसको फोन आया कि उनकी फड़ पर कुछ लोग खड़े कब्जा करते दिखाई दे रहे हैं। और वह जालंधर से बाहर है। तो जब करणवीर मौके पर पहुंचा तो उनकी फड़ पर से उनके लगे कैमरे समेत DVR उतार लिए जा चुके थे और करण को मौके से कुछ अज्ञात लोग कहीं किडनेप कर ले गए जिसको पीट पर मकसूदा मंडी से कुछ दूर छोड़ कर चले गए। जिसकी वजह से वह अभी भी इलाज अधीन हॉस्पिटल में दाखिल है। उन्होंने बताया कि उसके पश्चात 15 जनवरी को दिन में उसने दूसरी जगह पर कुछ ऐसा करने की कोशिश करने के लिए अपने उपर हमला करवाया। क्यूंकि उसे भी धमकियां दी जा रही हैं कि अहर वह शिकायत दर्ज करवाएगा, तो उसे मरवा दिया जाएगा। करण ने बताया कि कुछ समय पहले भी रशपाल बब्बू ने अवैध रूप से उनकी फड़ पर कब्जा करने की कोशिश की थी और उन्हीं के कैमरे DVR समेत उतार लिए। जिसके बावजूद माननीय अदालत में एक याचिका दायर पर गुमराह करते हुए किसी अन्य फड़ का जिक्र करते हुए उन पर ही कैमरे उतार DVR चुराने का आरोप लगा दिया। जिसमें माननीय अदालत ने उन पर FIR तक दर्ज करने के आदेश दे दिए। पीड़ित आरोपी व उसके परिजनों ने पुलिस व माननीय अदालत से इंसाफ की गुहार लगाई है।

करनवीर ने आगे बताया कि रशपाल बब्बू के कई फड़ों पर कब्जा कर रखा है, और कईओं से वह अवैध वसूली करता है। हालांकि गोलमाल न्यूज़ इन आरोपों की पुष्टि नहीं करता लेकिन करनवीर ने बताया उनसे भी पैसों की मांग की गई थी। मांग न मानने पर ही उनकी फड़ पर कब्जा कर लिया गया।गोलमाल न्यूज़ मकसूदां मंडी प्रशासन या जो सरकारी विभाग इसका संचालन करता है, उनको दखल देकर फड़ का अधिकारिक कब्जा किसका सही है, की पुष्टि करने का आग्रह करता है, ताकि दूध का दूध और पानी का पानी हो सके। न ही रशपाल बब्बू अगर अवैध कब्जा करता है या वसूली, कर सके और न ही करण अरोड़ा व करनवीर।

करनवीर व करण अरोड़ा के परिजनों ने आरोप लगाए कि पुलिस एक तरफा बयान सुन व लिख कर कार्यवाही कर रही है। जबकि उनका पक्ष सुना नहीं जा रहा। वह शिकायत देना चाहते हैं, लेकिन कोई उनकी शिकायत नहीं ले रहा। वहीं रशपाल बब्बू लगातार उन्हें धमकियां तो दे ही रहा है वहीं उसका होंसला बढ़ता ही जा रहा है और अब तक वह कई फड़ो पर कब्जे कर चुका है।