Home Crime जालंधर से निकली ट्रेन में लगी आग, यात्रियों में मची अफरा तफरी,...

जालंधर से निकली ट्रेन में लगी आग, यात्रियों में मची अफरा तफरी, लुधियाना स्टेशन पर डिब्बा किया गया अलग, पढ़ें व देखें

बयूरो: जालंधर सिटी स्टेशन से निकलते ही शान ए पंजाब ट्रेन में आग लगने की खबर सामने आई है। लुधियाना स्टेशन पर की गई रिपोर्ट अनुसार अमृतसर से दिल्ली जा रही शान-ए-पंजाब ट्रेन जब जालंधर से निकल कर चावा पायल स्टेशन के पास पहुंची तो गाड़ी के टायर में अचानक आग लग गई, जिसके बाद यह आग ट्रेन के डिब्बे में लग गई। जिसके बाद सतर्कता बरतते हुए आग वाले डिब्बे को ट्रेन से अलग कर दिया और बड़े हादसे को टाल दिया गया। वहीं घटना की सूचना मिलते ही रेलवे की टीमें मौके पर पहुंची हैं और घटना की छानबीन में जुट गई हैं। वहीं ट्रेन में अचानक आग लगने से यात्रियों में हड़कंप मच गया। फिलहाल आग लगने के कारणों का भी पता नहीं चल सका है, लेकिन एक बड़ा हादसा होने से टल गया है। वहीं घटना की सूचना मिलते ही रेलवे की टीमें मौके पर पुहंच चुकी हैं तथा घटना को लेकर जांच जारी है।