


बयूरो: जालंधर नगर निगम में Mayor बनाने को लेकर पेंच लगातार फंस रहा है और नाम का ऐलान टाला जा रहा है। इसी बीच कैंट हल्के में एक बार फिर BJP की एक विकेट गिर गई है और वार्ड-17 की पार्षद सत्या रानी ने पति किरपाल पाली समेत काकू आहलुवालिया की बड़ी भूमिका के चलते आम आदमी पार्टी जॉइन कर ली है। पार्षद सत्या रानी को मंत्री डा. रवजोत, मंत्री मोहिंदर भगत, अतुल भगत, विनीत धीर आदि की मौजूदगी में पार्टी जॉइन करवाई गई है।